विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

शाहरुख खान शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ को छोड़ने को नहीं थे तैयार, अब वायरल हुआ Video

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
शाहरुख खान शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ को छोड़ने को नहीं थे तैयार, अब वायरल हुआ Video
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्स के थ्रोबैक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो फिल्म 'जब तक है जान' (Jab Tak Hai Jaan) के सेट का है. इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के अलावा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी मुख्य भूमिका में थी. शाहरुख खान को वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कैटरीना कैफ को गले लगाए हुए खड़े हैं.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है. इस वीडियो को अब तक एक लाख 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे. इस फिल्म में एक्टर के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आईं थीं. 

वहीं, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार  वो सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं थीं. 2019 की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'भारत' में एक्ट्रेस की किरदार ने सबने काफी तारीफ भी की थी. वहीं, अब जल्द ही कैटरीना कैफ एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Video, Katrina Kaif, Katrina Kaif Video, Shah Rukh Khan And Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com