विज्ञापन
This Article is From May 03, 2023

एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे फैन पर शाहरुख खान को आया गया गुस्सा, वीडियो देख फैन्स बोले- घमंड आ गया है भाई को

शाहरुख खान को अपने कूल अंदा के लिए पहचाना जाता है. लेकिन एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन के साथ उनके व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है.

एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे फैन पर शाहरुख खान को आया गया गुस्सा, वीडियो देख फैन्स बोले- घमंड आ गया है भाई को
शाहरुख खान के एटीट्यूड से खफा हुए फैन्स
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने कूल अंदाज और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल में शाहरुख का जो रूप दिखा उसने फैंस को भी चौंका दिया है और इसकी खूब चर्चा हो रही है. एयरपोर्ट पर शाहरुख खान ने सेल्फी लेने के लिए आगे आए एक फैन का हाथ झटक दिया और गुस्से में आगे बढ़ गए. बादशाह खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग शाहरुख के इस बदले अंदाज को उनका एटीट्यूड बता रहे हैं और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद शाहरुख खान के सितारों एक बार फिर बुलंदियों पर हैं और शाहरुख ही पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है. ऐसे में हर कोई अपने फेवरेट सितारे की एक झलक पाने के लिए बेचैन रहता है, लेकिन शाहरुख ने हाल में जो किया उस बात ने फैंस को काफी निराश किया है. इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख एयरपोर्ट पर जा रहे होते हैं, इस दौरान एक फैन अपना मोबाइल लेकर शाहरुख खान के साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आता है, लेकिन जैसे ही वह अपने मोबाइल सामने रखता है, शाहरुख अपने हाथ से उसका हाथ झटक देते हैं और वह फैन पीछे हट जाता है. इसके बाद शाहरुख काफी गुस्से में आगे बढ़ जाते हैं.

शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, मत भूलिए कि एसआरके आप फैंस की वजह ही बने हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा, बेवजह का एटीट्यूड है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत दुख की बात है, वह तो बिना छुए दूर से बस सेल्फी लेना चाहता था. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, सेलिब्रिटी भूल जाते हैं कि उन्हें बनाने वाला कौन है. वहीं एक फैन ने लिखा है कि घमंड आ गया है भाई को. इस तरह शाहरुख खान इस वीडियो को वजह से खूब ट्रोल हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan Angry On Fan, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Video, Shah Rukh Khan Viral Video, Pathaan, Jawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com