विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2023

एयरपोर्ट पर पहुंचे शाहरुख खान तो हुआ कुछ ऐसा कि मुस्कुराए किंग खान, वीडियो वायरल

Shah Rukh Khan Video: शाहरुख खान के एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है.

एयरपोर्ट पर पहुंचे शाहरुख खान तो हुआ कुछ ऐसा कि मुस्कुराए किंग खान, वीडियो वायरल
SRK Video: शाहरुख खान का मुस्कुराते हुए वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली:

Shah Rukh Khan Video: शाहरुख खान की डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है, जिसका डंकी ड्रॉप 1 और गाना लुट पुट गया पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इसी बीच किंग खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि वायरल वीडियो में उनकी डिंपल वाली स्माइल देखने को मिल रही है. वहीं फैंस कमेंट करते दिख रहे हैं कि एसआरके कामयाबी की परिभाषा है. वहीं हार्ट इमोजी की तो वीडियो पर गिनती ही नहीं है. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख खान एयरपोर्ट पर ब्लैक लुक में एंट्री करते हुए दिख रहे हैं. जबकि आगे जाकर जब उनके पासपोर्ट की जांच होती है तो वह मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. 

एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा, वह एक ऐसे किंग है, जो प्रोटोकॉल का सम्मान करते है और कभी नियम नहीं तोड़ता. बस दुनिया से बाहर. लव खान सर. वहीं फैंस ने हार्ट इमोजी की पोस्ट में बहार लगा दी है. 

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Smile, Shah Rukh Khan Smile Video, Srk Smile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com