विज्ञापन

Shahrukh Khan Mannat: 18 करोड़ के मन्नत की कीमत आज है 300 करोड़, 25 लाख की नेमप्लेट, जानें शाहरुख खान के बंगले के बारे में खास बातें

शाहरुख खान के 'मन्नत' खरीदने के सपने की शुरुआत 1997 में हुई थी. बांद्रा बैंडस्टैंड का यह शानदार बंगला, जिसे तब 'विला वियना' के नाम से जाना जाता था. उनकी नजर में तब आया जब वह 'यस बॉस' फिल्म के गाने 'चांद तारे' की शूटिंग कर रहे थे.

Shahrukh Khan Mannat: 18 करोड़ के मन्नत की कीमत आज है 300 करोड़, 25 लाख की नेमप्लेट, जानें शाहरुख खान के बंगले के बारे में खास बातें
18 करोड़ के मन्नत की कीमत आज है 300 करोड़
नई दिल्ली:

शाहरुख खान के मशहूर होने की कई वजहें हैं. रोमांस से लेकर स्क्रीन पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी और फैन-फॉलोइंग तक. उनके स्टारडम के साथ-साथ उनका घर 'मन्नत' भी उनकी पहचान बन गया है. इसे 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और आज इसकी कीमत 300 करोड़ रुपये है. 'मन्नत'  फिर से चर्चा में है. खान फैमिली को इस विशाल छह-मंजिला इमारत में दो और मंजिलें जोड़ने की मंजूरी मिल गई है. मंजूरी को कानूनी चुनौती मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आया. याचिका खारिज कर दी गई, जिससे अतिरिक्त मंजिलें बनाने का रास्ता साफ हो गया. अप्रैल 2025 में बड़े पैमाने पर रेनोवेशन का काम शुरू होने से ठीक पहले शाहरुख खान और उनका परिवार कुछ समय के लिए 'मन्नत' से बांद्रा के पाली हिल में स्थित 'पूजा कासा' नाम के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहने चले गए थे.
 

'मन्नत' के बारे में 

शाहरुख खान के 'मन्नत' खरीदने के सपने की शुरुआत 1997 में हुई थी. बांद्रा बैंडस्टैंड का यह शानदार बंगला, जिसे तब 'विला वियना' के नाम से जाना जाता था. उनकी नजर में तब आया, जब वह 'यस बॉस' फिल्म के गाने 'चांद तारे' की शूटिंग कर रहे थे. उस समय सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें वहां से भगा दिया था और तब उभरते हुए स्टार ने अपनी क्रू टीम से मजाक में कहा था कि एक दिन यह प्रॉपर्टी उनकी होगी.  वह दिन 2001 में आया, जब शाहरुख खान ने गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश से समुद्र के किनारे बनी यह मशहूर हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी. यह प्रॉपर्टी पहले 'बाई खोरशेद भानु संजना ट्रस्ट' के पास थी. 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार शरण हेगड़े के साथ एक पॉडकास्ट में सेलिब्रिटी वेल्थ मैनेजर दीपक हीरो वजीरानी ने बताया कि मन्नत को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिसकी कीमत अब 300 करोड़ रुपये है. शाहरुख ने शुरू में इसका नाम 'जन्नत' रखा था, लेकिन बाद में कई बड़ी सफलताओं के बाद इसका नाम 'मन्नत' रख दिया. मन्नत - यानी एक पूरी हुई इच्छा.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-   इस शुक्रवार OTT पर रिलीज हो रही 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, कमाई में बना चुकी है ये बड़ा रिकॉर्ड

शाहरुख खान ने 'मन्नत' कैसे खरीदी

सालों में 'मन्नत' सिर्फ छह मंजिला हवेली से कहीं ज्यादा बन गई है. यह शाहरुख खान की लगातार बढ़ती स्टारडम की पहचान बन गई है. चाहे ईद हो या एक्टर का जन्मदिन, हजारों लोग बांद्रा के बैंडस्टैंड पर इकट्ठा होते हैं और 'मन्नत' की शानदार इमारत के सामने उन पर अपना प्यार बरसाते हैं, जिसकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ती. एक बातचीत में शाहरुख ने बताया कि उन्होंने 'मन्नत' कैसे खरीदी. "बहुत सारी मुश्किलों और संघर्ष के साथ. पैसे उधार लेकर और बहुत सारे विज्ञापन करके. बहुत सारी शादियों और शो में काम करके - जिनमें से ज्यादातर तो बेकार के शो होते थे. लेकिन इसे खरीदना अच्छा रहा. सिर पर अपनी छत होना, बच्चों के भविष्य की चिंता न करना. मेरे पास कभी अपना घर नहीं था. दिल्ली में तो सब बंगलों में रहते थे. मुझे नहीं लगा कि यह कोई बड़ी बात है. मुझे एहसास नहीं हुआ कि मुंबई में लोग आम तौर पर अपार्टमेंट में रहते हैं और वे बहुत महंगे होते हैं. तो हां, इस घर को खरीदने के लिए मुझे पांच-छह साल तक लोगों से एडवांस लेना पड़ा और उनके लिए बहुत कम रेट पर काम करना पड़ा."  

Latest and Breaking News on NDTV

गौरी ने किया इंटीरियर  

'देशनामा' के अनुसार, मन्नत खरीदने से पहले शाहरुख और गौरी खान कार्टर रोड पर श्री अमृत अपार्टमेंट्स की A विंग में सातवीं मंजिल पर एक 3BHK फ्लैट में रहते थे.  उन्होंने 2001 में मन्नत खरीदा. इसे एक घर का रूप देने की गौरी खान की कोशिशों ने ही उन्हें इंटीरियर डिजाइन के प्रोफेशनल करियर की ओर बढ़ाया. इस कई मंजिला आलीशान घर को सजाने के लिए उनके पास काफी पैसे नहीं थे, इसलिए गौरी ने ऐसी चीजें चुनीं और इकट्ठा कीं जिन्होंने मन्नत को एक आधुनिक घर में बदल दिया, जिसे खान परिवार अपना घर कहता है.

बंगले को इटैलियन टच दिया

गौरी ने नियो-क्लासिकल स्टाइल में इटैलियन टच दिया. मिलान में 'सलोन डेल मोबाइल' और पेरिस में 'मेसन एंड ऑब्जेक्ट' जैसे डिजाइन फेयर से लेकर लंदन की बुटीक तक, उन्होंने फर्नीचर और अलग-अलग तरह की अनोखी चीजें खरीदीं, जिन्होंने मन्नत के इंटीरियर को और शानदार बना दिया. इसके कई फ्लोर की तरह ही, मन्नत का इंटीरियर भी कई तरह की सजावटों और बारीकियों से भरा है. ग्राउंड फ्लोर पर परिवार की  गतिविधियां होती हैं, जबकि ऊपरी फ्लोर पर प्राइवेसी. बाद में इंटीरियर क्लासिक स्टाइल से बदलकर ज्यादा 'मैक्सिमलिस्ट' (भरपूर सजावट वाला) हो गया. रंगों के कॉम्बिनेशन और यहां तक कि काकी चर्चा में रहने वाली नेमप्लेट भी बदली है. 

यह भी पढ़ें- सिनेमा में आने से पहले करता था कारपेंटर का काम, आज है दुनिया के सबसे महंगे एक्टर में से एक, 81 की उम्र में भी बना हीरो

कहा जाता है कि मन्नत में शाहरुख खान की लाइब्रेरी वह जगह है, जहां वे काम न होने पर ज्यादातर समय बिताते हैं. इसमें फर्श से छत तक लकड़ी की बुकशेल्फ और चमड़े की आरामकुर्सी (आर्मचेयर) है. अन्य सुविधाओं में पूरी तरह से सुसज्जित जिम और एक प्राइवेट थिएटर शामिल हैं, जो अपने बड़े आकार से हैरान कर देते हैं. 42 सीटों वाले इस प्राइवेट ऑडिटोरियम को पुराने बॉलीवुड पोस्टरों और कई यादगार चीजों से सजाया गया है. साथ ही, इसमें आरामदायक रिक्लाइनर सीटें और हाई-एंड साउंड सिस्टम भी लगा है.

बेज, क्रीम, सफेद और भूरे जैसे न्यूट्रल बेस रंगों के साथ रॉयल ब्लू और गहरे भूरे जैसे बोल्ड रंगों का कंट्रास्ट बनाया गया है. शानदार इटैलियन मार्बल फ़्लोरिंग और मुरानो ग्लास के झूमर इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं. कहा जाता है कि गौरी लगातार 'मन्नत' के लुक को अपडेट करती रहती हैं - इसमें हाल ही में एक स्टाइलिश टेरेस गार्डन और ब्लैक-एंड-व्हाइट मिनिमलिस्ट कोने जोड़े गए हैं, जो घर बच्चों के मॉडर्न पसंद के हिसाब से हैं.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mannat 300 Crore, Mannat Bungalow, Mannat Bungalow Inside Photos, Mannat Bungalow Cost, Mannat Diamond Name Plate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com