विज्ञापन

सिनेमा में आने से पहले करता था कारपेंटर का काम, आज है दुनिया के सबसे महंगे एक्टर में से एक, 81 की उम्र में भी बना हीरो

एक्टिंग की दुनिया का चमकता सितारा बनने से पहले ये एक्टर कारपेंटर का काम करता था. किताबें पढ़कर इसने ये काम सीखा था. लेकिन फिर तकदीर चमकी और फिर दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार में शामिल हो गया.

सिनेमा में आने से पहले करता था कारपेंटर का काम, आज है दुनिया के सबसे महंगे एक्टर में से एक, 81 की उम्र में भी बना हीरो
सिनेमा में आने से पहले करता था कारपेंटर का काम, हॉलीवुड का मशहूर एक्शन हीरो
IMDb
नई दिल्ली:

ऐसे कई एक्टर हुए, जिन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों में छोटे- मोटे काम किए और फिर सिनेमा के बड़े स्टार बने. उनके टैलेंट को पूरी दुनिया ने सराहा. आज हम ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं.  वो एक्टर हैं  हैरिसन फोर्ड. 1960 के दशक के आखिर में संघर्ष कर रहे हैरिसन फोर्ड ने अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए लाइब्रेरी की किताबों को पढ़ कर कारपेंटरी (बढ़ई का काम) सीखी और वह हॉलीवुड सेलेब्स के बीच पसंदीदा कारीगर बन गए.  1975 में जब वह उस ऑफिस में दरवाजा लगा रहे थे, जहां जॉर्ज लुकास 'स्टार वॉर्स' के लिए ऑडिशन ले रहे थे. तब फोर्ड से ऑडिशन देने वाले एक्टर्स के साथ डायलॉग पढ़ने के लिए कहा गया. उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें 'हान सोलो' के रोल के लिए चुना गया.

Harrison Ford

फोर्ड 1960 के दशक में हॉलीवुड आए और कोलंबिया पिक्चर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. उन्हें सिर्फ छोटे-मोटे और असंतोषजनक रोल मिले, जिनसे मुश्किल से ही गुजारा हो पाता था. इसलिए उन्होंने प्रोफेशनल वुडवर्किंग (लकड़ी का काम) शुरू कर दिया. उनके खास कारपेंटरी क्लाइंट्स में राइटर जोन डिडियन और डायरेक्टर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला शामिल थे. कोपोला के 'अमेरिकन जियोट्रोप' ऑफिस में काम करते समय, कास्टिंग डायरेक्टर फ्रेड रूस और जॉर्ज लुकास के करीब होने की वजह से उन्हें 'स्टार वॉर्स' के लिए ऑडिशन दे रहे 500 से ज्यादा एक्टर्स के साथ डायलॉग पढ़ने का मौका मिला. पहले फोर्ड को 'अमेरिकन ग्रैफिटी' (1973) में कास्ट किया था, रीडिंग के दौरान उनकी परफ़ॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि उन्हें 'हान सोलो' का मशहूर रोल ऑफर किया गया.  इससे उनकी जबरदस्त स्टारडम बढ़ी.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर 

हैरिसन फोर्ड अब तक के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं. उन्हें 'स्टार वॉर्स' (हान सोलो के तौर पर) और 'इंडियाना जोन्स' जैसी बड़ी पॉप-कल्चर फ्रैंचाइजी में लीड रोल निभाने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. उनकी दूसरी अहम और क्रिटिक्स द्वारा सराही गई हिट फिल्मों में साइंस-फिक्शन क्लासिक 'ब्लेड रनर' (1982),  'द फ्यूजिटिव' (1993) और ड्रामा 'विटनेस' (1985) शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था.  

Harrison Ford

81 साल की उम्र में लीड हीरो 

 हैरिसन फोर्ड ने 80 साल की उम्र में भी लीड रोल किया और एक्शन हीरो की भूमिका निभाई. उन्होंने 81 साल की उम्र में 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' में चाबुक चलाने वाले आर्कियोलॉजिस्ट के अपने मशहूर किरदार को  निभाया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harrison Ford, Harrison Ford Actor, Harrison Ford Age, Harrison Ford As Indian Jones, Harrison Ford American Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com