विज्ञापन

Kishore Kumar का 51 साल पुराना गाना, कहलाता है अल्टीमेट फ्रेंडशिप एंथम, मूवी ने 3 करोड़ बजट में कमाए 35 करोड़

इस सदाबहार गीत को किशोर कुमार (Kishore Kumar) और मन्ना डे ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे, जबकि संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया. यही वजह है कि यह गीत आज भी हर पीढ़ी को उतना ही पसंद आता है, जितना रिलीज के समय आया था.

Kishore Kumar का 51 साल पुराना गाना, कहलाता है अल्टीमेट फ्रेंडशिप एंथम, मूवी ने 3 करोड़ बजट में कमाए 35 करोड़
Kishore Kumar: दोस्ती का सबसे हिट गाना, 51 साल बाद भी सुपरहिट
YouTube
नई दिल्ली:

दोस्ती पर हजारों गाने बने, सैकड़ों फिल्में आईं और हर दशक ने अपना नया फ्रेंडशिप एंथम दिया. लेकिन एक ऐसा गाना है, जो पांच दशक बीत जाने के बाद भी हर दोस्ती की पहचान बना हुआ है. कॉलेज फेयरवेल हो, रोड ट्रिप हो, स्कूल रीयूनियन हो या फिर फ्रेंडशिप डे का जश्न, इस गाने के बिना हर महफिल अधूरी सी लगती है. इसकी धुन सुनते ही पुराने दोस्त, शरारतें और यादगार पल आंखों के सामने तैरने लगते हैं. 2 अगस्त 2026 को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा. ऐसे में अगर दोस्ती को एक गाने में बयां करना हो, तो आज भी करोड़ों लोगों की पहली पसंद शायद ये गाना ही होगा. ये सदाबहार गीत है 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'.

शोले से निकला दोस्ती का सबसे बड़ा एंथम

यह आइकॉनिक सॉन्ग 1975 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का हिस्सा है. फिल्म में यह गाना अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ओर से निभाए गए जय और वीरू के किरदार पर फिल्माया गया था. दोनों की बेमिसाल केमिस्ट्री ने इस गीत को सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं, बल्कि दोस्ती की मिसाल बना दिया. 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' का सबसे चर्चित हिस्सा वह बाइक सीन है, जिसमें जय और वीरू एक ही बाइक पर बेफिक्र होकर सफर करते नजर आते हैं. यह सीन भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार सीन्स में गिना जाता है. आज भी सोशल मीडिया पर दोस्त उसी अंदाज में वीडियो बनाकर इस गाने को ट्रिब्यूट देते हैं.

ये भी पढ़ें- सच्चे दोस्त को सुनाएं ये 62 साल पुराना गाना, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने बनाया ऐसा फ्रेंडशिप सॉन्ग, मोहम्मद रफी की आवाज ने नहीं होने दिया फीका

किशोर कुमार और मन्ना डे की आवाज ने रचा इतिहास

इस सदाबहार गीत को किशोर कुमार (Kishore Kumar) और मन्ना डे ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे, जबकि संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया. यही वजह है कि यह गीत आज भी हर पीढ़ी को उतना ही पसंद आता है, जितना रिलीज के समय आया था.

3 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 35 करोड़

शोले अपने दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही. करीब 3 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपए की कमाई कर इतिहास रच दिया. जय-वीरू की दोस्ती और यह गीत फिल्म की सबसे बड़ी पहचान बन गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में भी गूंजा था यह गीत

इस गाने की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही. साल 2010 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान भारत-अमेरिका की दोस्ती का प्रतीक दिखाने के लिए भी 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' का इस्तेमाल किया गया. इसी साल इसे मलयालम फिल्म 'फोर फ्रेंड्स' के लिए शंकर महादेवन और उदित नारायण नए अंदाज में भी रीक्रिएट किया गया था.

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर जरूर बजता है 63 साल पुराना देशभक्ति गीत, भारत-चीन युद्ध पर बना, लता मंगेशकर की आवाज से बनाया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ye Dosti Hum Nahi Todenge, Sholay, Bollywood, Kishore Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com