विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2018

शाहरुख खान को मिला Oscar से न्यौता, तब्बू समेत ये 20 बॉलीवुड सितारे हो सकते हैं शामिल

अभिनेता शाहरुख खान, सौमित्र चटर्जी, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, माधुरी दीक्षित, अली फजल और अनिल कपूर उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें ऑस्कर एकेडमी की 2018 की क्लास में शामिल होने का निमंत्रण मिला है

शाहरुख खान को मिला Oscar से न्यौता, तब्बू समेत ये 20 बॉलीवुड सितारे हो सकते हैं शामिल
शाहरुख खान को ऑस्कर एकेडमी की क्लास में शामिल होने का निमंत्रण
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जीरो' को लेकर चर्चा में बना हुए हैं. आनंद एल राय की इस फिल्म में अभिनेता बौने के किरदार में दिखेंगे. ईद के मौके पर 'जीरो' का दूसरा प्रोमो रिलीज हुआ और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. इसी बीच शाहरुख से जुड़ी एक खुशखबरी एकेडमी अवॉर्ड्स की ओर से आई है. अभिनेता को ऑस्कर एकेडमी 2018 की क्लास में शामिल होने के लिए न्यौता मिला है. 

Zero का टीजर देख फैन्स हुए कन्फ्यूज, बोले शाहरुख की फिल्म है या सलमान की; पढ़ें Twitter Reaction

निर्माताओं आदित्य चोपड़ा, गुनीत मोंगा और संगीत कलाकारों उषा खन्ना व स्नेहा खानविलकर के साथ अभिनेता शाहरुख खान, सौमित्र चटर्जी, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, माधुरी दीक्षित, अली फजल और अनिल कपूर उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें ऑस्कर एकेडमी की 2018 की क्लास में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. यह घोषणा सोमवार को इसकी आधिकारिक वेबसाइट 'एकेडमी ऑफ मोशन आर्ट्स एंड साइंसेज' पर की गई. ऑस्कर निकाय का यह निमंत्रण अंतर्राष्ट्रीय फिल्मकारों और श्वेत, अश्वेत हर रंग व नस्ल के लोगों व महिलाओं को और ज्यादा शामिल करने की योजना का हिस्सा है. 

Zero Celebrates Eid : सलमान खान के गालों पर शाहरुख खान का चुम्मा, जानें 5 बिंदास बातें

निमंत्रण सूची का हिस्सा फिल्म 'दंगल' के एडिटर बल्लू सलूजा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और डॉली अहलूवालिया, सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता, अभिनेत्री माधवी मुखर्जी, प्रोडक्शन डिजाइनर सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे भी हैं. बयान के मुताबिक, जो लोग निमंत्रण को स्वीकार करेंगे, सिर्फ वे ही एकेडमी की 2018 की सदस्यता का हिस्सा होंगे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Madhuri Dixit, Tabu, Oscar Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com