विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2023

सिनेमाघरों के अंदर शाहरुख खान के फैंस यूं मचा रहे हैं उधम, देखें 'पठान' फैंस के ये पांच धांसू वीडियो

शाहरुख खान के फैंस फिल्म पठान का शानदार तरीके से जश्न मना रहे हैं. कई थिएटर्स में तो किंग खान के फैंस सीट छोड़ जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए हैं.

सिनेमाघरों के अंदर शाहरुख खान के फैंस यूं मचा रहे हैं उधम, देखें 'पठान' फैंस के ये पांच धांसू वीडियो
सिनेमाघरों के अंदर शाहरुख खान के फैंस यूं मचा रहें हैं उधम
नई दिल्ली:

साल 2023 में फिल्म पठान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत की है. शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को देखने के लिए हजारों फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है. खासकर शाहरुख खान के फैंस फिल्म पठान का शानदार तरीके से जश्न मना रहे हैं. कई थिएटर्स में तो किंग खान के फैंस सीट छोड़ जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए हैं. ऐसे में हम आपको पांच ऐसे वीडियो से रूबरू करवा रहे हैं, जो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं. 

यह वायरल वीडियो शाहरुख खान के फैंस के हैं. जो सिनेमाघरों में जमकर डांस करते और फिल्म पठान का जश्न मनाते नजर आए हैं. एक नजर वायरल वीडियो पर....

शाहरुख खान की फिल्म ने भारत में जहां 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की है तो वहीं दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तीसरे दिन पठान की कमाई में गिरावट देखने के बाद शाहरुख की फिल्म ने एक बार फिर छलांग लगाई है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने चौथे दिन करीब 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद चारों दिन की कमाई मिलाकर 200 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है है. 

वर्ल्डवाइड की बात करें तो बीते दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर केवल 4 दिनों में 400 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. जबकि रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण यह आंकड़ा बढ़ता हुआ दिखने वाला है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathaan, Pathaan Viral Video, SRK Fans Viral Video, Shah Rukh Khan Fans Viral Video, Viral Video, Pathaan Worldwide Box Office Collection, Pathaan Box Office Collection Day 4, Pathaan Box Office Collection 4th Day, Pathaan Box Office Earnings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com