विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

शाहरुख खान से फैन ने पूछा 'मन्नत में रूम रेंट पर कितने का पड़ेगा', तो एक्टर ने दिया यह जवाब...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से #AskSRK के दौरान एक फैन ने पूछा 'मन्नत' में कमरे का किराया, तो एक्टर ने भी दिया करारा जवाब.

Also Read in
शाहरुख खान से फैन ने पूछा 'मन्नत में रूम रेंट पर कितने का पड़ेगा', तो एक्टर ने दिया यह जवाब...
#AskSRK में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फैन्स के सवालों के दिए जवाब
  • शाहरुख खान से फैन्स ने पूछे सवाल
  • फैन ने एक्टर से पूछा 'मन्नत' में कमरे का किराया
  • किंग ऑफ रोमांस ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ट्विटर पर अपने फैन्स के सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं. ट्विटर पर हैशटैग आस्क एसआरके सेशन (#AskSRK) ट्रेंड कर रहा है. इस सेशन के जरिए किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान फैन्स की जिज्ञासा भरे सवालों का उत्तर देकर शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. एक फैन ने तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Twitter) से उनके घर 'मन्नत (Mannat)' में किराए पर कमरा लेने का सवाल ही कर दिया. फैन ने शाहरुख से कमरे का किराया भी पूछा. हाजिरजवाब शाहरुख खान ने भी फैन  का जवाब बेहद ही मजेदार ढंग से दिया. 

शाहरुख खान से फैन ने पूछा मेरी बाइक कैसी है, तो बादशाह बोले- हेलमेट पहनो...देखें Tweet


इस सवाल- जवाब सेशन के दौरान फैन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से पूछा, "सर मन्नत पर एक रूम रेंट पर चाहिए, कितने का पड़ेगा." फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान ने जवाब देते हुए कहा, "30 साल की मेहनत में पड़ेगा." शाहरुख खान का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. 

दिशा पटानी का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल, इस अंदाज में दिखी 'मलंग गर्ल'

बता दें, #AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से फैन्स ने जहां उनकी अपकमिंग फिल्म की एनाउंसमेंट को लेकर सवाल किए, तो वहीं फैन्स ने अपने फेवरिट एक्टर की पसंदीदा चीजें भी पूछीं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, इस फिल्म में एक्टर के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, #AskSRK Session, Shah Rukh Khan Twitter, Shah Rukh Khan Tweet Viral, Shah Rukh Khan Fan Asked Him Rent A Room In Mannat, Shah Rukh Khan Reply To Fan, Shah Rukh Khan Fan Asked Questions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com