विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

शाहरुख खान के 55वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने दी बधाई, Photo शेयर कर बोलीं- ऐसे सुपरस्टार, जो सबसे...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी फोटो शेयर कर किंग खान को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं.

शाहरुख खान के 55वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने दी बधाई, Photo शेयर कर बोलीं- ऐसे सुपरस्टार, जो सबसे...
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने दी बधाई
  • शाहरुख खान के 55वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने दी बधाई
  • एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर बताया सबसे दरियादिल सुपरस्टार
  • करीना कपूर की पोस्ट हुई वायरल

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का आज 55वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों के साथ फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी फोटो शेयर कर किंग खान को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं. उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जो कि मरजानी सॉन्ग की शूटिंग से जुड़ी है. करीना कपूर ने इस फोटो को साझा करते हुए उन्हें सबसे दयालु और खुशमिजाज सुपरस्टार भी बताया. शाहरुख खान को लेकर शेयर की गई करीना कपूर की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है. 

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के 55वें जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां देते हुए करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे किंग खान, चलिए हमेशा मस्ती मस्ती में डांस करते हैं. ऐसे सुपरस्टार, जो ज्यादा दयालु और दरियादिल हैं. हमेशा आगे बढ़ते रहें." करीना कपूर की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं और किंग खान को उनके जन्मदिन की बधाइयां भी दे रहे हैं. बता दें कि शाहरुख खान के जन्मदिन को लेकर लोग इतने एक्साइटेड थे कि सोशल मीडिया पर #HappyBirthdaySRK खूब ट्रेंड कर रहा था. 

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से बर्थडे के पहले ही उनके फैंस ने बर्थडे प्लान को लेकर सवाल किया था. इसपर किंग खान ने कहा था कि इस बार दूर से ही प्यार दिखाना ठीक है. इसके साथ ही एक्टर ने कोरोना वायरस के कारण लोगों से मन्नत के बाहर न खड़े होने की भी अपील की थी. बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. हालांकि, उनकी यह फिल्म सोशल मीडिया पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि किंग खान जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Birthday, Shah Rukh Khan 55th Birthday, Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Wishes Shah Rukh Khan On Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com