Satyameva Jayate 2 Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की 'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में नामाम रह रही है. फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. पहले दिन जहां फिल्म ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 3.60 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं शुक्रवार को भी फिल्म 3 करोड़ का बिजनेस किया था और अब फिल्म ने तीसरे दिन भी अच्छी कमाई की है, लेकिन उनमें गिरावट देखने को मिली है.
जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 1.85 करोड़ का बिजनेस किया है. इस लिहाज से तीन दिन में करीब 8 करोड़ के आस-पास की कमाई की है. फिल्म यूपी, बिहार, ओडिशा और आंध्र जैसी जगहों पर सिंगर स्क्रीन पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को सॉलिड शुरआत नहीं मिलने के पीछे फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'अंतिम' को भी माना जा रहा है. सूर्यवंशी जहां अभी भी जलवा दिखा रही है तो वहीं 'अंतिम' भी जॉन की फिल्म के एक दिन बाद ही रिलीज हुई है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) की कमाई आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ेगी कि नहीं ये हम कह नहीं सकते हैं. क्योंकि एक तरफ 'सूर्यवंशी' की गर्जना है तो दूसरी तरफ सलमान खान भी अपनी फिल्म 'अंतिम' को रिलीज कर चुके हैं. ऐसे में दर्शकों की पहली प्राथमिकता अक्षय और सलमान की फिल्में ही होंगी. बता दें कि 'सत्यमेव जयते 2' फिल्म में भारत में 2500 तो विदेशों में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कुल मिलाकर इसे 3500 स्क्रीन मिले हैं.
Chhorii Movie Review: जानें कैसी है Nushrratt Bharuccha की Horror Movie
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं