विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2023

Satya Prem Ki Katha Box Office: फिल्म ने चौथे दिन यानी संडे को की सबसे ज्यादा कमाई

सत्यप्रेम की कथा ने संडे यानी की चौथे दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है. अब इस फिल्म को मंडे टेस्ट पास करना है.

Satya Prem Ki Katha Box Office: फिल्म ने चौथे दिन यानी संडे को की सबसे ज्यादा कमाई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का ओपनिंग वीकएंड काफी शानदार रहा. इस फिल्म ने चार दिन में करीब 36 करोड़ रुपए की कलेक्शन कर ली है. फिल्म ने संडे को अच्छी खासी कलेक्शन की. यूं मानिए कि संडे का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा. आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने पहले दिन यानी कि 29 जून को 8.50 करोड़ रुपए कमाए. इसके बाद 30 जून को 6.50 करोड़, 1 जुलाई को 9.50 करोड़, 2 जुलाई यानी कि संडे को 11.25 करोड़ रुपए कमाए. समीन विद्वंस के डायरेक्शन में बनी फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में सफल रही.

मिल रहा है पॉजिटिव रिव्यू का फायदा

जो भी लोग फिल्म देखकर लौट रहे हैं वो ज्यादातर तारीफ ही कर रहे हैं. इस तारीफ और पॉजिटिव रिव्यू की वजह से फिल्म को काफी फायदा हो रहा है. फिल्म ने पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस से करीब 21.50 करोड़ रुपए कमाए हैं. इन तीन नेशनल चेन्स ने सत्यप्रेम की कथा के कलेक्शन में करीब 59 पर्सेंट हिस्सा दिया है.

अब 3 जुलाई (मंडे) पर है सबकी नजर

वीकएंड की रिपोर्ट तो पॉजिटिव रही अब देखना होगा कि फिल्म मंडे टेस्ट में कैसा परफॉर्म करती है. वैसे आदिपुरुष के बाद से लोगों का मूड काफी खराब था. इस वजह से भी शायद इस फिल्म को फायदा मिल रहा है. वैसे इस तरह की लव स्टोरी भी काफी दिन बाद देखने को मिली है. हालांकि अब जुलाई में 'रॉकी और रानी' भी अपनी प्रेम कहानी लेकर आने वाले हैं. रणवीर और आलिया की ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satya Prem Ki Katha, Satya Prem Ki Katha Trailer, Satya Prem Ki Katha Trailer Review, Satya Prem Ki Katha Release Date, Kartik Aryan, Kartik Aryan Dance Video, Kartik Aryan Film, Kartik Aryan Car Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com