विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2020

सारा अली खान ने किया सैल्यूट, तो वरुण धवन तिरंगा लेकर दौड़े- देखें बॉलीवुड गलियारे की फोटो और Video

71वें गणतंत्र दिवस (71th Republic Day) के मौके पर बॉलीवुड गलियारे से भी कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

Also Read in
सारा अली खान ने किया सैल्यूट, तो वरुण धवन तिरंगा लेकर दौड़े- देखें बॉलीवुड गलियारे की फोटो और Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan)
नई दिल्ली:

पूरा देश आज आज यानी 26 जनवरी को भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस (71th Republic Day) मना रहा है. बॉलीवुड गलियारे से भी इस मौके पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें कलाकार तिरंगे के प्रति अपना सम्मान दिख रहे हैं. इन कलाकारों में सारा अली खान (Sara Ali Khan), वरुण धवन (Varun Dhawan), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. यहीं नहीं बॉलीवुड से सबसे पॉपुलर किड यानी तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का भी इस मौके पर वीडियो सामने आया है.

शाहरुख खान बना रहे थे Video, तभी पीछे से आई ऐसी आवाज, शर्म के मारे लाल हो गए किंग खान- देखें Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो तिरंगे को सैल्यूट कर रही हैं. वहीं वरुण धवन (Varun Dhawan) तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ते दिख रहे हैं. तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को देखा जा सकता है कि वो एक शख्स की गोद में हैं और हाथों में तिरंगा ले रखे हैं. उनके साथ और भी कई बच्चे मौजूद हैं, जो  71वें गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Tanhaji Box Office Collection Day 16: अजय देवगन की फिल्म का 16वें दिन भी जारी रहा धमाल, अब तक किया इतना कलेक्शन

सारा अली खान (Sara Ali Khan) सहित बॉलीवुड के बाकी कलाकारों की तस्वीरों और वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल' में व्यस्त हैं. इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.यह फिल्म इसी साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हो रही है. फैन्स को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Varun Dhawan, 71th Republic Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com