विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2020

पिता सैफ अली खान के साथ बैठी नजर आईं नन्ही सारा अली खान, Photo शेयर कर बोलीं- ऐसे इंसान जो हमेशा...

सारा अली खान ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने पिता सैफ अली खान के साथ बैठी नजर आ रही हैं.

पिता सैफ अली खान के साथ बैठी नजर आईं नन्ही सारा अली खान, Photo शेयर कर बोलीं- ऐसे इंसान जो हमेशा...
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ शेयर की फोटो
  • पिता सैफ अली खान के साथ बैठी दिखीं सारा अली खान
  • एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
  • सारा अली खान ने कहा कि ऐसे इंसान, जो हमेशा...
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी काफी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो व वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में सारा अली खान ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने पिता सैफ अली खान के साथ बैठी नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए सारा अली खान ने पिता सैफ अली खान के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया है. फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि वह इंसान, जो हमेशा शांति की परिभाषा बना है. 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सैफ अली खान की यह फोटो सबका खूब ध्यान खींच रही है, साथ ही उनके फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. फोटो में सारा अली खान दो चोटियों में काफी क्यूट लग रही हैं. एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "ऐसे इंसान, जो हमेशा शांति की परिभाषा रहे हैं, प्रेम का प्रतीक और मिक्की माऊस का अवतार रहे हैं. लव यू अब्बा." एक्ट्रेस ने इस फोटो को कुछ ही मिनट पहले शेयर किया है, जिसपर अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. बता दें कि इससे पहले भी सारा अली खान ने अपनी कुछ बचपन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनका क्यूट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा था. 

Bangle Ke Peeche

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनके ड्राइवर को बीएमसी तुरंत ही क्वारंटीन सेंटर लेकर चले गए. वहीं, अपने स्टाफ और परिवार के बारे में सारा ने बताया कि उन सभी का कोरोना टेस्ट नेगिटिव आया है. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही फिल्म कुली नंबर वन और अतरंगी रे में नजर आएंगी. कुली नंबर वन में सारा अली खान एक्टर वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी. वहीं, अतरंगी रे में एक्ट्रेस अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photo, Saif Ali Khan, Sara Ali Khan With Saif Ali Khan, Sara Ali Khan Shares Photo With Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com