विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2020

सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया वीडियो, बोलीं- वक्त आ गया है यह बताने का कि...

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि बताने का समय आ गया है कि 'हां मैं गलत' (Haan Main Galat) रिलीज हो चुका है.

सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया वीडियो, बोलीं- वक्त आ गया है यह बताने का कि...
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने शेयर किया वीडियो
  • सारा अली खान ने शेयर किया कार्तिक आर्यन के साथ वीडियो
  • एक्ट्रेस ने कहा कि अब यह बताने का समय आ गया है कि...
  • सारा और कार्तिक आर्यन का 'हां मैं गलत' रिलीज हो चुका है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) का गाना 'हां मैं गलत' (Haan Main Galat) रिलीज हो चुका है. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दी है. वीडियो में सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ रही हैं. सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अपने वीडियो में बातें करते नजर आ रहे हैं कि क्या यही समय है, जिसपर एक्ट्रेस कहती हैं कि हां लगभग. इसके बाद कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने बताया कि उनकी फिल्म 'लव आज कल' का गाना 'हां मैं गलत' रिलीज हो चुका है. 

खेसारी लाल यादव के देहाती लुक पर फिदा हुईं मॉर्डन काजल राघवानी, यूट्यूब पर Video की धूम

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "यह है हमारा राज, 'हां मैं गलत' (Haan Main Galat) रिलीज हो चुका है." लव आजकल के इस गाने में सारा और कार्तिक (Kartik Aaryan) की केमेस्ट्री देखने लायक है. इसके साथ ही फैंस को भी 'हां मैं गलत' गाना काफी पसंद आ रहा है. हालांकि, गाने की म्यूजिक पिछली लव आजकल के ट्विस्ट गाने से मिलती-जुलती है, लेकिन इसके लिरिक्स पूरी तरह से बदले हुए हैं, जो फैंस को काफी आकर्षित भी कर रहे हैं. इसके साथ ही दर्शकों को सारा और कार्तिक का हुक स्टेप भी खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि इससे पहले सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का शायद सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसे यू-ट्यूब पर तीन करोड़ पचास लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सिद्धार्थ और आरती की जोड़ी बनाने में जुटीं कश्मीरा शाह, शहनाज को अपने प्लान से किया ढेर

बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की यह फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) इसी साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. इसके अलावा कार्तिक आर्यन जल्द ही 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में भी दिखाई देने वाले हैं. वहीं, सारा अली खान भी वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Kartik Aaryan, Haan Main Galat, Love Aaj Kal, Sara Ali Khan Shares Video With Kartik Aaryan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com