विज्ञापन

'सीता' को अपने लुक पर नहीं था कॉन्फिडेंस, चेहरे पर पिंपल की वजह से घर से निकलने में घबराती थी एक्ट्रेस

रामायणम् में सीता के किरदार में नजर आने वाली साई पल्लवी ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में हैं. कुछ लोगों को वह सीता के रूप में पसंद आ रही हैं तो कुछ नापसंद भी कर रहे हैं लेकिन इस बीच साई का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है.

'सीता' को अपने लुक पर नहीं था कॉन्फिडेंस, चेहरे पर पिंपल की वजह से घर से निकलने में घबराती थी एक्ट्रेस
रामायणम् की 'सीता' जब अपने लुक को लेकर नहीं थीं कॉन्फिडेंट
Social Media
नई दिल्ली:

रामायणम् का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से हर तरफ साई पल्लवी का नाम चर्चा में है. किसी को साई सीता के किरदार में बहुत पसंद आ रही हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें वह इस किरदार के लिए फिट नहीं लग रहीं. खैर किरदार और इसके साथ किए गए इंसाफ पर गहन चर्चा तो फिल्म रिलीज के बाद ही की जा सकती है. लेकिन इससे पहले साई का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में साई ने उस दौर के बारे में बात की थी जब वह अपने लुक को लेकर बिल्कुल भी कॉन्फिडेंट नहीं थीं. ये वो दौर था जब साई घर से निकलने में भी घबराती थीं.

नैचुरल ब्यूटी के लिए वाहवाही बटोरने वाली साई को अपनी खूबसूरती पर था शक!

साई ने द हिंदू के साथ एक खास बातचीत में अपनी इन सिक्योरिटीज के बारे में बात की थी. साई ने बताया कि वह अपने लुक को लेकर खासी कॉन्फिडेंट नहीं थीं. लेकिन जब दर्शकों ने उन्हें उनके उसी अंदाज में पसंद किया तो उन्हें खुद को एक्सेप्ट करने की हिम्मत मिली.

साई ने कहा, प्रेमम (डेब्यू फिल्म) से पहले मैं कई फेयरनेस क्रीम लगाती थी. मुझे बहुत ज्यादा पिंपल होते थे. इनके इलाज के लिए मैंने खुद को बहुत तकलीफें दीं. मेरा घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता था. मैं घर पर ही रहती और यही सोचती थी कि लोग मेरी आंखों की जगह मेरे पिंपल्स को देखते हैं और उन्हीं के बारे में बात करते हैं.

प्रेमम के बाद मिला फैन्स का प्यार

साई पल्लवी ने अपनी पहली फिल्म प्रेमम से ही दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म के बाद उन्हें अहसास हुआ कि पिंपल्स नहीं बल्कि कॉन्फिडेंस सबसे बड़ी खूबसूरती है. दर्शकों ने उन्हें पिंपल्स के साथ ही एक्सेप्ट किया. उन्होंने कहा, प्रेमम के बाद लोगों ने मुझे वैसे ही अपना लिया. वे मुझे और ज्यादा पसंद करने लगे और मैंने देखा कि इसका टीनएजर्स पर कितना असर पड़ा. इससे मुझे काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट और मजबूत महसूस हुआ.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् में अरुण गोविल नहीं इस एक्टर को मिला था राजा दशरथ का रोल, 3 साल पहले हुआ था ऑडिशन, अब फिल्म में इस किरदार में आएंगे नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sai Pallavi, Ramayana, Ranbir Kapoor, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com