विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2018

सपना चौधरी शो से पहले पूल में रिलैक्स करती दिखीं, यूजर्स ने यूं दिये रिएक्शन... देखें

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों देश के कई शहरों में जाकर स्टेज शो कर रही हैं. सपना बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी इंडस्ट्री में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत चुकी हैं.

सपना चौधरी शो से पहले पूल में रिलैक्स करती दिखीं, यूजर्स ने यूं दिये रिएक्शन... देखें
सपना चौधरी (Sapna Choudhary)
  • सपना चौधरी ने पोस्ट की तस्वीर
  • स्वीमिंग पूल के पास आईं नजर
  • पोस्ट के साथ लिखी ये बात
नई दिल्ली: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों देश के कई शहरों में जाकर स्टेज शो कर रही हैं. सपना बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी इंडस्ट्री में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत चुकी हैं. वह अपने लाइफ इवेंट से जुड़े सारे अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए देते रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जहां वह स्वीमिंग पूल के पास खड़ी हुई हैं. सपना चौधरी ने इस फोटो के साथ यह जानकारी भी दीं कि वह जल्द ही शो करने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले वह रिलैक्स कर रही हैं. 

क्रिकेटर श्रीसंत ने दी 'बिग बॉस' छोड़ने की धमकी, और फिर हुआ कुछ ऐसा...देखें Video
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on


सपना चौधरी अपना शो महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले स्थित परली में करेंगी. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'परली में शो करने से पहले पूल पर रिलैक्स कर रही हूं.' फिलहाल सपना चौधरी के स्टेज शो के दौरान हजारों-लाखों की संख्या में दर्शक मौजूद होते हैं. परली में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है. पिछले कुछ महीने में सपना चौधरी ने कई स्टेज शो कर चुकी हैं, जिसका वीडियो अक्सर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल होता रहा है.



अक्षय कुमार सुई में डाल नहीं पाए धागा, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

बता दें, सपना चौधरी जब से बिग बॉस-11 हाउस में हिस्सा लेकर लौटी हैं, जिसके बाद उनकी लोकप्रिता में चार चांद लग गये. 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss) में सपना चौधरी ने बढ़िया खेल खेला था, और फैन्स ने उन्हें पसंद भी किया था.




सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में स्पेशल सॉन्ग भी कर चुकी हैं. उनके कई हरियाणवी सॉन्ग भी रिलीज हो रहे हैं. सपना चौधरी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और वे 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में लीड रोल में नजर आएंगी. सपना के फैन्स के लिए मनोरंजन की भरपूर डोज है.​

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Swimming Pool, Sapna Choudhary Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com