विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2022

Sapna Choudhary के 'झुमके' के दीवाने हुए फैन्स, रिपीट मोड में सुन रहे हैं डांसिंग क्वीन का नया गाना

सपना चौधरी को डांसिंग क्वीन कहा जाता है और लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग 'झुमके' से वह फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही हैं उनका देसी अंदाज फैन्स का दिल जीत रहा है.

Sapna Choudhary के 'झुमके' के दीवाने हुए फैन्स, रिपीट मोड में सुन रहे हैं डांसिंग क्वीन का नया गाना
सपना चौधरी के 'झुमके' ने मचाई धूम
नई दिल्ली:

हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी को फैंस सर आंखों पर रखते हैं. सपना को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है. यही वजह है कि सपना का सोशल मीडिया पर भी खूब दबदबा देखने को मिलता है. अपना बेबाक अंदाज हो या जबरदस्त डांस स्टेप्स सपना इन सभी वजहों से फैंस के दिलों पर राज करती हैं. सपना की जबरदस्त लटके झटके देखने के लिए फैंस बेसब्री से टकटकी लगाए उनके लेटेस्ट वीडियो का इंतजार करते हैं. तो अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ. हाल ही में सपना चौधरी का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है जिसे देखकर आप भी खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे.

हरियाणा की नंबर वन डांसर सपना चौधरी का नया गाना यूट्यूब में धमाल मचा रहा है. अपने रिलीज के साथ ही इस गाने ने जबरदस्त तरीके से इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है. दरअसल सपना चौधरी का लेटेस्ट सॉन्ग 'झुमके' रिलीज हो गया है. इस गाने में सपना चौधरी का बेहद खूबसूरत और दिलकश अंदाज नजर आ रहा है.  हरियाणवी लिबास में सपना की खूबसूरती देखने लायक है. इस गाने में सपना चौधरी का लाजवाब डांस भी फैंस का दिल जीत रहा है. इस लेटेस्ट हरियाणवी गाने में  सपना चौधरी के साथ विवेक राघव भी नजर आ रहे हैं.  वीडियो में सपना चौधरी की खूबसूरती और उनकी अदाओं ने फैंस के होश उड़ा रखे हैं.

वत्म रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये गए सपना चौधरी के इस नए गाने को महज 1 दिन में 8 लाख 95 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैंस को जहां सपना चौधरी का डांस और उनकी खूबसूरती लुभा रही है तो कई लोगों को गाने का लिरिक्स बेहद पसंद आ रहा है. आपको बता दें कि यूके हरियाणवी ने सपना चौधरी के इस नए गाने को अपनी आवाज दी है वहीं गाने के बोल मोहित बजरिया ने लिखे हैं. यूट्यूब चैनल के कमेंट सेक्शन को देखें तो एक फैन ने लिखा कि, 'मैं लगातार इस गाने को दिन भर से रिपीट पर सुन रहा हूं' तो एक और फैन ने लिखा कि, 'मुझे तो इस गाने से प्यार हो गया है'. एक और फैन ने लिखा सपना आप बहुत सुंदर लग रहे हो.

कियारा आडवाणी ने अपने लुक से किया प्रभावित, पैपराजी को दिए पोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Chaudhary, Sapna Chaudhary Song Jhumke, सपना चौधरी, Jhumke Official Video, Sapna Choudhary, Vivek Raghav, New Haryanvi Songs Haryanavi 2022, New Haryanvi Songs, Sapna Choudhary Ka Gana, Sapna Choudhary Songs, Sapna Choudhary Instagram, Sapna Choudhary Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com