विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2021

Sapna Choudhary ने घर में ही 'चटक मटक' हरियाणवी सॉन्ग पर किया लाजवाब डांस, देसी क्वीन का Video वायरल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह खूब देखा जा रहा है.

Sapna Choudhary ने घर में ही 'चटक मटक' हरियाणवी सॉन्ग पर किया लाजवाब डांस, देसी क्वीन का Video वायरल
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने फिर मचाया धमाल
नई दिल्ली:

देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) यूं तो स्टेज शो के लिए काफी मशहूर हैं. उनके शो में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती हैं. अब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो घर में ही 'चटक मटक' (Chatak Matak Song) हरियाणवी सॉन्ग पर (Haryanvi Song) पर लाजवाब डांस करती दिख रही हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) का यह डांस वीडियो हमेशा की तरह सोशल मीडिय पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Sapna Choudhary जब खली के साथ उतरीं WWE के रिंग में, जबरदस्त अंदाज में किया डांस- देखें Video​

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इस वीडियो में नीला सूट पहने काफी सुंदर दिख रही हैं. फैन्स उनके डांस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे हे हैं. इस वीडियो को एनिटाइम्स रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. अब तक सपना के डांस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सपना चौधरी ने अपने डांस से न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त पहचान हासिल की है. सपना चौधरी को देश के कोने-कोने से डांस परफॉर्मेंस के लिए ऑफर आते हैं.

Malaika Arora और Nora Fatehi में जब हुआ डांस कॉम्पिटिशन, Video में देखें किसने मारी बाजी

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के करियर ग्राफ की बात करें तो उन्होंने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ शुरुआत की थी. धीरे-धीरे सपना चौधरी हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती ही गई. फिर सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा बनीं और उनकी लोकप्रियता को चार चांद लग गए हैं. सपना चौधरी ने हाल ही में अपने नए गाने का पोस्टर भी जारी किया था. उनके इस गाने के नाम 'लोरी' है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Dance Chatak Matak Song, Chatak Matak Song, Sapna Choudhary Dance Haryanvi Songs, Haryanvi Song, Sapna Choudhary Superhit Dance, Sapna Choudhary New Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com