विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

Sanju की लाइफ में 5 महिलाएं हुईं एक्सपोज, अब खुल जाएंगे सारे राज

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में कई ऐसे अहम किरदार हैं, जिनके बिना सुपरस्टार एक्टर संजय दत्त की लाइफ की कहानी अधूरी रह जाएगी.

Sanju की लाइफ में 5 महिलाएं हुईं एक्सपोज, अब खुल जाएंगे सारे राज
फिल्म 'संजू' में होंगी अनुष्का शर्मा
  • 'संजू' में होंगी 5 महिलाएं
  • बेहद अहम होगा सभी का किरदार
  • राजकुमार हिरानी ने बताए
नई दिल्ली: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में कई ऐसे अहम किरदार हैं, जिनके बिना सुपरस्टार एक्टर संजय दत्त की लाइफ की कहानी अधूरी रह जाएगी. संजय दत्त का रोल निभा रहे रणबीर कपूर के अलावा ऐसे 5 महिलाओं के रोल बेहद इंटरेस्टिंग है, जिनके बारे में जानना जरूरी है. फिल्म के टीजर में सिर्फ संजय दत्त के लाइफ के अलग-अलग हिस्सों को बांटकर दिखलाया गया है और अब ट्रेलर आने के बाद सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर कौन सी एक्ट्रेस किस किरदार में होगी. आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म में दिखने वाली 5 महिलाओं की क्या अहम भूमिका होगी.

Video: ऋषि कपूर ने देखा Sanju का टीजर, बेटे रणबीर कपूर को पहचानने से कर दिया इनकार

मनीषा कोइराला
संजय दत्त के रियल लाइफ पर बन रही फिल्म में सबसे पहले अहम किरदार मनीषा कोइराला होंगी. मनीषा संजय दत्त की मां व मशहूर एक्ट्रेस नरगिस का किरदार निभाएंगी. हालांकि राजकुमार हिरानी ने बताया कि साल 1981 में नरगिसजी के गुजरने के दौरान की एक छोटे से सीन में मनीषा कोइराला नजर आएंगी.
सोनम कपूर
संजू यानी संजय दत्त की गर्लफ्रेंड का रोल सोनम कपूर निभाने वाली हैं. हालांकि वह किसी भी पर्सनैलिटी को संबोधित नहीं कर रहीं, इसलिए उनके लुक को अनुमान नहीं लगाना चाहिए. हिरानी ने कहा, ''सोनम किसी का भी विशेष रूप से रोल प्ले नहीं कर रही हैं, क्योंकि हम संजू के जीवन के उस पहलू में नहीं पहुंचे.

'संजू' के नए पोस्टर में हुआ खुलासा, सुनील दत्त के रोल में होंगे 'बाबूराव'
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक जर्नलिस्ट और बायोग्राफर का किरदार निभाएंगी. राजू हिरानी ने कहा, ''वह अभिजात जोशी का रोल प्ले करेंगी, जोकि कहानी का नरेशन करते हुए नजर आएंगी. फिल्म में सस्पेंस बनाए रखने के लिए एक लिंक की जरूरत है और अनुष्का वह लिंक हैं.''

दिया मिर्जा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा का किरदार भी बेहद अहम होगा. फिल्म में दिया मिर्या संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त का रोल निभा रही हैं. जो वर्तमान में भी उनके साथ हैं.

आमिर खान को ऑफर हुई थी संजय दत्त की बायोपिक, इस वजह से किया Reject

करिश्मा तन्ना
बिग बॉस फेम करिश्मा तन्ना भी 'संजू' में नजर आने वाली हैं. हालांकि इस फिल्म उनका बेहद छोटा रोल होगा, लेकिन काफी अहम माना जा रहा है. राजू ने कहा, शायद यह पहली बार है जब मेरी फिल्म में किसी भी किरदार के लिए 5 महिलाएं बेहद अहम रोल निभा रही हैं.

VIDEO: सलमान, रणबीर, वरुण की यूं रही शाम

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Trailer, Five Women In Sanjay Dutt Life, Sanjay Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com