विज्ञापन

425 करोड़ है संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का बजट, आलिया, रणवीर, विक्की की मूवी पर आएगा बड़ा अपडेट

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' फिल्म को लेकर के एक नया अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज रिवील होने वाला है.

425 करोड़ है संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का बजट, आलिया, रणवीर, विक्की की मूवी पर आएगा बड़ा अपडेट
संजय लीला भंसाली की फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द होगा रिलीज

रिपब्लिक डे वीकेंड पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भंसाली के शानदार स्टोरीटेलिंग स्टाइल और भव्य विजुअल्स से सजी यह फिल्म दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार और इमोशनल अनुभव देने वाली है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

जल्दी रिलीज होगा पहला लुक

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'लव एंड वॉर का फर्स्ट लुक जल्द ही रिलीज किया जा सकता है. फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं और मेकर्स भी अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने की तैयारी मे हैं. फिलहाल फर्स्ट लुक पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि इसे दिवाली 2026 से पहले रिलीज कर दिया जाएगा. हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में इसे जारी किए जाने की संभावना है, ताकि फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ सके.'

ये भी पढ़ें: 50 साल पुराना गाना, प्रकृति के रंग में रंगी मोहब्बत, बाल विवाह पर बनी फिल्म, अमित कुमार की आवाज का जादू आज भी कायम

स्टार कॉस्ट को रखा है सीक्रेट

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की लीड तिकड़ी के अलावा फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को मेकर्स ने अभी तक पूरी तरह सीक्रेट रखा है. पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर कई कथित कैरेक्टर लुक्स वायरल हुए, लेकिन फैंस से कहा गया कि वे किसी भी लीक या अनऑफिशियल तस्वीर पर भरोसा न करें. अब जब फिल्म के ऑफिशियल कैरेक्टर लुक्स सामने आने की तैयारी है, तो भंसाली की सोच और विजन देखने का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है.

Latest and Breaking News on NDTV

संजय लीला भंसाली अपने शानदार स्टोरीटेलिंग, भव्य विजुअल्स और इमोशनल कहानियों के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इस फिल्म से भी लोगों की उम्मीदें काफी बड़ी हैं. इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल जब भंसाली के निर्देशन में साथ आए हैं, तो फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. लव एंड वॉर दुनियाभर के सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.

फिल्म का बजट

इस फिल्म के बजट की बात करें तो पहले इस फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ तय किया गया था. लेकिन रिपोर्टस के मुताबिक शूटिंग लंबी खींचने और युद्ध के बड़े सीन की वजह से इसका बजट बढ़कर लगभग 425 करोड़ तक पहुंच गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love And War Release Date, Love And War Budget, Love And War First Look, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com