विज्ञापन

4500 करोड़ की फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को होगा सिनेमाघरों में रिलीज, डॉक्टर डूम दर्शकों से मिलवाने आएगा स्पाइडर-मैन

4500 करोड़ की एक्शन फिल्म का 30 जुलाई को ट्रेलर रिलीज हो रहा है. दुनिया के सबसे खतरनाक विलेन को लेकर स्पाइडरमैन आ रहा है. जानें क्या है माजरा.

4500 करोड़ की फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को होगा सिनेमाघरों में रिलीज, डॉक्टर डूम दर्शकों से मिलवाने आएगा स्पाइडर-मैन
एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर स्पाइ़डर मैन ब्रांड न्यू डे के साथ
Instagram
नई दिल्ली:

इस फिल्म का बजट 4500 करोड़ रुपये है. इसमें ऐसे 23 सुपरहीरो हैं जो दुनिया के सबसे खतरनाक विलेन से टकराने जा रहे हैं. शायद आप हमाशा इशारा समझ ही गए होंगे. साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मार्वल स्टूडियो की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का इंतजार अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है. हाल ही में रिलीज हुए इसके बहुप्रतीक्षित ट्रेलर ने दुनियाभर के फैन्स के जोश में तगड़ा इजाफा कर दिया है. अपने फेवरिट सुपरहीरो और अलग-अलग दुनियाओं की ऐतिहासिक भिड़ंत के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी सिनेमाई घटना बनने जा रही है.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ 

अब दर्शक 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के पहले ट्रेलर का अनुभव उसी तरह कर सकेंगे, जैसा उसे देखने के लिए बनाया गया है, बड़े पर्दे पर. यह ट्रेलर विशेष रूप से 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ दिखाया जाएगा. जो 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ट्रेलर फिल्म के सभी भाषा संस्करणों के साथ दिखाया जाएगा, जिससे दर्शकों और इस भव्य सुपरहीरो फिल्म के प्रशंसकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलेगा.

मार्वल स्टूडियो की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है. फिल्म का निर्माण केविन फेग, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज ने किया है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वनेसा किर्बी, एबन मॉस-बाकरैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैकेलन, टॉम हिडलस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबास्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हैना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, मेबल कडेना और टेनोच हुएर्ता मेजिया नजर आएंगे.

बजट और रिलीज डेट

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का बजट लगभग 4500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें तीन अलग-अलग ब्रह्मांडों के लोकप्रिय सुपरहीरो आमने-सामने होंगे और उन्हें ऐसे खतरनाक दुश्मन का सामना करना पड़ेगा, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. फिल्म18 दिसंबर को भारतभर के सिनेमाघरों में विशेष रूप से प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज़ होगी. यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday Trailer, Spider Man Brand New Day Trailer, Entertainment, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com