विज्ञापन

Badshah की पत्नी Isha Rikhi के क्रिप्टिक नोट के बाद सपोर्ट में आए सेलिब्रिटी, कहा- डरना मत हम तुम्हारे साथ है

फेमस रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल और क्रिप्टिक नोट शेयर कर अपनी शादी में आई दरार का इशारा दिया है. इस नोट केबाद उन्हें इंडस्ट्री के स्टार्स से काफी सपोर्ट मिल रहा है.

Badshah की पत्नी Isha Rikhi के क्रिप्टिक नोट के बाद सपोर्ट में आए सेलिब्रिटी, कहा- डरना मत हम तुम्हारे साथ है
Badshah and isha Rikhi marriage pic
instagram

बॉलिवुड म्यूजिक इंड्रस्ट्री के फेमस रैपर बादशाह (Badshah) की पर्सनल लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उनकी पत्नी और पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने अपने  सोशल अकाउंट से लेकर अपने पति और अपने रिश्ते को लेकर एक पोस्ट की है जिसने म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में दोनों के रिश्तों को लेकर सवाल उठ रहे है.  ईशा ने अपने अकाउंट से 18 घंटे पहले किए पोस्ट के बाद से ही  इंड्रस्ट्री के दोस्त और उनके फैंस शॉक्ड है और  कयास लगा  रहे हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. वही ईशा की पोस्ट पर उनके सपोर्ट में बॉलीवुड, फैशन, और टीवी इंडस्ट्री तक के स्टार्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. 

इंडस्ट्री से मिला ईशा को भारी सपोर्ट

ईशा की इस पोस्ट के सामने आते ही टीवी, म्यूजिक , फैशन और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में उतर आई है. वह लगातार ईशा को अपना सपोर्ट दे रहे है.

उनकी पोस्ट पर टी सीरीज की वाइस प्रेसिडेट पूजा सिंह गुजराल ने लिखा कि अपना ख्याल रखना मेरी जानू बहन! तुम्हें मज़बूत रहना है, डरना नहीं है. दुनिया तुम्हारे साथ खड़ी होगी ♥️♥️♥️ @isharikhi @poonamrikhi6 तुम्हें शक्ति और प्यार. इसके साथ पलक औजला ने कहा कि "तुम बहुत मजबूत और खूबसूरत हो, तुम यह कर लोगी, मेरी प्यारी.

इसके अलावा जैस्मिन भसीन, इहाना ढिल्लों और सना मकबूल जैसे कई अन्य सितारों ने भी कमेंट्स ईशा का हौसला बढ़ाया है.

ईशा रिखी की पोस्ट में बयां किया था दर्द

सोमवार शाम को ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया था. जिसमें उसने अपने पति और उसके रसूख के कारण हो रही परेशानियों और डर में अपना दर्द बयां किया. ईशा ने कहा कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते. मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था. मुझे अपने पति के असर, ताकत और संसाधनों से घबराहट होती थी और मैंने खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है,

कब हुई थी बादशाह और ईशा रिखी की शादी?

आपको बता दें कि बादशाह की पहली शादी साल 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह भी है.  2020 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था. इसके बाद बादशाह और ईशा रिखी ने शादी कर ली थी.  जिसे उन्होंने काफी  सीक्रेट रखा था. इस साल मार्च में जब ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कीं, तब जाकर फैंस को इस शादी का पता चला.

यह भी पढ़ें: बादशाह की दूसरी शादी भी फेल! पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पति की पावर से डरी इसलिए अब तक चुप रही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badshah News, Isha Rikhi, Bollywood News, Entertainement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com