विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

सेंसर बोर्ड ने 'पद्मावती' फिल्म देखने के लिए जयपुर के इतिहासकारों को बुलाया

सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' देखने के लिए जयपुर के दो अनुभवी इतिहासकारों को आमंत्रित किया है और उनसे फिल्म पर राय मांगी है.

सेंसर बोर्ड ने 'पद्मावती' फिल्म देखने के लिए जयपुर के इतिहासकारों को बुलाया
  • सेंसर बोर्ड ने 'पद्मावती' देखने के लिए इतिहासकारों को बुलाया
  • फिल्म को देखने सभी इतिहासकार जयपुर जाएंगे
  • पद्मावती फिल्म के निर्माता हैं संजय लीला भंसाली
जयपुर: सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' देखने के लिए जयपुर के दो अनुभवी इतिहासकारों को आमंत्रित किया है और उनसे फिल्म पर राय मांगी है. इन इतिहासकारों में प्रोफेसर बीएल गुप्ता और प्रोफेसर आरएस खांगरोट शामिल हैं. गुप्ता राजस्थान विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर हैं और वे मध्ययुगीन काल के दौरान भारत पर कई किताबें लिख चुके हैं, जबकि खांगराट अग्रवाल कॉलेज प्रमुख हैं.

मीडिया से खांगराट ने कहा कि फिल्म 'पद्मावती' को लेकर टकराव सिर्फ कर्णी सेना और निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के बीच ही नहीं, बल्कि भंसाली और इतिहासकारों के बीच है, यही वजह है कि हम एक बार फिल्म देखेंगे, जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि इसमें इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं.

'पद्मावती' विवाद पर सेंसर बोर्ड ने 6 सदस्यों की बनाई कमेटी, जानिए क्या है पूरा मामला

गुप्ता ने कहा कि भले ही यह कलात्मक स्वतंत्रता है, लेकिन यह इतिहास की कीमत पर नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि हम ऐतिहासिक तथ्यों को सर्वश्रेष्ठ ज्ञान से साझा करेंगे और किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि फिल्म में जौहर (सामूहिक कुर्बानी) की पुरानी परंपरा को प्रभावी ढंग से दिखाया जाना चाहिए, जिससे दर्शकों पर इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं. फिल्म में रोमांस नहीं होना चाहिए. सूत्रों के अनुसार, अगले महीने फिल्म की समीक्षा करने के लिए एक चार सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है.

VIDEO: कहानी में दम नहीं लेकिन फिल्म मसाले से भरपूर


(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Leela Bhansali, Padmavati, Censor Board, Jaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com