विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2025

'पद्मावत'के एक गाने पर संजय लीला भंसाली ने खर्च कर दिए थे 12 करोड़, अब फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है फिल्म

संजय लीला भंसाली की फिल्मों ने कभी भी फैंस को निराश नहीं किया. पीरियड ड्रामा बनाने के लिए मशहूर भंसाली ने दर्शकों की नब्ज को अच्छी तरह पकड़ना जानते हैं. उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक पद्मावत है.

'पद्मावत'के एक गाने पर संजय लीला भंसाली ने खर्च कर दिए थे 12 करोड़, अब फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है फिल्म
यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक बार फिर से दिखाई जाएगी
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली की फिल्मों ने कभी भी फैंस को निराश नहीं किया. पीरियड ड्रामा बनाने के लिए मशहूर भंसाली ने दर्शकों की नब्ज को अच्छी तरह पकड़ना जानते हैं. हाल ही उनकी आई फिल्म हीरामंडी को काफी पसंद किया गया.  हालांकि, उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक पद्मावत है. फिल्म की रिलीज को 7 साल हो चुके हैं और 7वीं सालगिरह पर निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक खास तोहफा रखा है. संजय लीला भंसाली की पद्मावत को दर्शकों से काफी और आलोचकों दोनों से ही काफ़ी प्रशंसा मिली. फिल्म ने भारत और विदेशों में बॉक्स ऑफ़िस पर 571.98 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की, जिससे यह 2018 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक बार फिर से दिखाई जाएगी.

 सिर्फ़ कहानी ही नहीं, बल्कि फैंस को फिल्म के गाने भी काफ़ी पसंद आए थे. भंसाली की फिल्म में कुछ गानों को  काफी लोकप्रियता मिली, साथ ही विवादों में भी रहे. ऐसा ही एक गाना है घूमर. दीपिका पादुकोण ने फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाया था, उन्होंने घूमर में शानदार प्रदर्शन किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक गाने को बनाने में 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. हालांकि, इस गाने की आलोचना भी हुई, क्योंकि कुछ लोगों का मानना ​​था कि इसमें राजपूत रानियों के जीवन को गलत तरीके से पेश किया गया है.

फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी, रजा मुराद, मुख्य भूमिका में थे. दीपिका रानी पद्मावती के रोल में अद्भुत लगी थीं. वहीं अदिति राव हैदरी ने फैंस का दिल जीत लिया था. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmaavat, Padmaavat Collection, Padmaavat Re Release Date, Padmaavat Re Release, Padmaavat Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com