विज्ञापन

निर्देशक संजय गुप्ता के अचानक निधन से शोक में बॉलीवुड, तुषार कपूर और कमाल आर खान ने बताया इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान

Sanjay Gupta Death: संजय गुप्ता की असमय निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं.  सेबेल्स ने उनके अचानक निधन पर शोक जताया. कमाल खान ने X हैंडल पर दुखद खबर की पुष्टि की और लिखा.. "RIP संजय भाई. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए.

निर्देशक संजय गुप्ता के अचानक निधन से शोक में बॉलीवुड, तुषार कपूर और कमाल आर खान ने बताया इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान
Sanjay Gupta Death: निर्देशक संजय गुप्ता के अचानक निधन से शोक में बॉलीवुड
नई दिल्ली:

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे', ‘काबिल' और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. IANS की रिपोर्ट  के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात बाथरूम में फिसलने और सिर पर चोट लगने के कारण उनका निधन हो गया.  फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने संजय गुप्ता के निधन की पुष्टि की और इंस्टाग्राम पर लिखा: “यह वाकई चौंकाने वाला और दुखद है. अभी खबर मिली कि हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक @_sanjaygupta अब हमारे बीच नहीं रहे. घर पर सिर में चोट लगने की वजह से उनका निधन हो गया.” “एक और बेहतरीन प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई. वे एक शानदार कहानीकार, जिंदादिल इंसान और सिनेमा के प्रति बेहद जुनूनी थे. हमारी इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ा नुकसान है. दोस्त, तुम्हारी बहुत याद आएगी. उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.” 

संजय गुप्ता की असमय निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं.  सेबेल्स ने उनके अचानक निधन पर शोक जताया. कमाल खान ने X हैंडल पर दुखद खबर की पुष्टि की और लिखा.. "RIP संजय भाई. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए. हम लगभग हर दूसरे दिन फिल्मों और बॉलीवुड के बारे में बात कर रहे थे. आई लव यू संजय. मैं हर दिन तुम्हें याद करूंगा. 

अभिनेता तुषार कपूर ने फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के अचानक निधन पर शोक व्यक्त किया. संजय गुप्ता ने तुषार की 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' को प्रोड्यूस किया था. तुषार ने उन्हें अपने पसंदीदा निर्देशक और एक ऐसे इंसान के रूप में याद किया, जो जिंदगी को पूरी तरह से जीने में विश्वास रखते थे. तुषार ने 'X' पर लिखा कि यह दुखद खबर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित हो सकती है. उन्होंने लिखा: "सुबह उठते ही मेरे पसंदीदा निर्देशक @_SanjayGupta के अचानक निधन की दुखद खबर मिली... जिंदगी कितनी अनिश्चित है! लेकिन वे एक ऐसी मिसाल थे जिन्होंने सिखाया कि जिंदगी को कैसे भरपूर जिया जाता है! उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."


निर्माता और ट्रेड एनालिस्ट, गिरीश जौहर ने लिखा,  जाने तेरे शहर काक्या इरादा है....💔💔💔💔💔. RIP Sanjay Gupta.

फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने लिखा, यह चौंकाने वाला है... यकीन करना मुश्किल है... मेरी गहरी संवेदनाएं 💐... ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को हिम्मत दे... RIP संजय गुप्ता. 

फिल्म निर्माता राकेश रोशन, जिन्होंने 'काबिल' (2017) में संजय गुप्ता के साथ काम किया था. उन्होंने HT सिटी से शोक व्यक्त करते हुए कहा, "यह बेहद दुखद और चौंकाने वाला है." वहीं  निर्देशक मिलाप जवेरी ने गहरा दुख जताते हुए कहा, "मैं बुरी तरह टूट गया हूं. मैं अभी उनके घर जा रहा हूं." रितेश देशमुख उनके साथ फिल्म 'विस्फोट' में साथ काम किया था, उन्होंने कहा कि वे "पूरी तरह से स्तब्ध" हैं. वहीं अनीस बज्जी और अनुपम खेर ने उनकी अचानक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत निर्देशक को श्रद्धांजलि दी.

संजय गुप्ता के बारे में 

संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर' के साथ सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें आदित्य पंचोली और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद उन्होंने ‘राम शास्त्र', ‘खौफ' और ‘जंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन और लेखन किया. 2001 में लॉस एंजिल्स में ‘कांटे' की शूटिंग के दौरान, 9/11 के हमलों की वजह से उन्हें कुछ संवेदनशील इलाकों में फिल्माए जाने वाले सीन की शूटिंग की जगह बदलनी पड़ी थी. अपने दशकों लंबे करियर में संजय गुप्ता ने अभिनेता संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘कांटे', ‘मुसाफिर', ‘जिंदा' और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में शामिल हैं. ‘जिंदा' दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओल्डबॉय' का अनौपचारिक रीमेक थी.  इसके अलावा उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला' और ‘दस कहानियां' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया. उनके आखिरी काम में 'द मिरांडा ब्रदर्स' शामिल है, जो 2025 में रिलीज हुई थी. संजय गुप्ता ने इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण किया था, जिसमें हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी लीड रोल में थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Gupta Death, Sanjay Gupta Age, Sanjay Gupta Best Films, Sanjay Gupta Biography, Sanjay Gupta Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com