बिग बॉस ओटीटी सीजन थ्री की ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम कर ली है. ग्रैंड फिनाले में अपना नाम बतौर विनर डिक्लेयर होने के बाद सना मकबूल बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी कैरी किए नजर आईं. उनके चेहरे की मुस्कान से साफ जाहिर था कि वो अपनी जीत से बेहद खुश हैं. आपको बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में साई केतन राव, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, नेजी और सना मकबूल टॉप फाइव में जगह बनाने में कामयाब हुए थे. इन पांचों ने अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश की थी. दर्शकों की कसौटी पर जिसकी ये कोशिश खरी उतरी वो कोई और नहीं सना मकबूल हैं.
फ्रंट फुट पर खेला गेम
सना मकबूल के बिग बॉस के पूरे सफर पर नजर डालें तो आप जान जाएंगे कि उन्होंने बिग बॉस का पूरा गेम फ्रंट फुट पर रह कर ही खेला. वो शुरू से लेकर अपने स्टेंड पर कायम रहीं. बिग बॉस के घर में बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच भी उन्होंने अपने इक्वेशन्स और नजरिए को नहीं बदला. बल्कि अपनी बात और सोच पर कायम रहीं. वैसे जब सना मकबूल बिग बॉस के घर में आई थीं, तब ही से जीत के लिए कॉन्फिडेंट भी थीं. उन्होंने बिग बॉस के सभी टास्क बहुत डट कर किए और सही और गलत को सबके कहने से भी नहीं घबराईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मॉडल से बनीबनीं एक्ट्रेस
सना मकबूल एक मॉडल से एक्ट्रेस बनी हैं. मुंबई में रहने वाली सना ने अपने मॉडलिंग करियर से ग्लैमर वर्ल्ड में प्रवेश करने की शुरुआत की. इसके बाद वो 2009 में एमटीवी स्कूटी टीन दीवा में दिखीं. टीवी शोज की बात करें तो सना मकबूल ईशान- सपनों की आवाज दे, कितनी मोहब्बत है 2 और अर्जुन जैसे शोज कर चुकी हैं. इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी और तमिल तेलुगू मूवीज में भी काम कर चुकी हैं. साल 2012 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में शिरकत की. यहां उन्होंने मिस ब्यूटीफुल स्माइल का टाइटल जीता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं