विज्ञापन

'एलियन' बन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगे Akshay Kumar, समुक में हॉलीवुड टीम डिजाइन करेगी खिलाड़ी कुमार का लुक

'द केरल स्टोरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निडर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने ​अपनी मोस्ट-अवेटीड फिल्म 'गवर्नर' के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च पर ‘समुक’ पर से पर्दा उठाते हुए कहा, "समुक’ एक ऐसी फिल्म है जो सिनेमा के सारे स्थापित नियमों को तोड़ देगी.

'एलियन' बन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगे Akshay Kumar,  समुक में हॉलीवुड टीम डिजाइन करेगी खिलाड़ी कुमार का लुक
'एलियन' बन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगे Akshay Kumar
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निडर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर इंडियन सिनेमा का चेहरा बदलने आ रहे हैं. लीक से हटकर सोचने वाले विपुल शाह अब अक्षय कुमार के साथ मिलकर भारत की पहली प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म 'समुक' लेकर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन मेकर्स ने इसके स्केल को लेकर जो खुलासे किए हैं, उसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं.

​अपनी मोस्ट-अवेटीड फिल्म 'गवर्नर' के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च पर विपुल शाह ने ‘समुक' पर से पर्दा उठाते हुए कहा, "समुक' एक ऐसी फिल्म है जो सिनेमा के सारे स्थापित नियमों को तोड़ देगी. इंडिया में आज तक ऐसी प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म नहीं बनी है. इस मेगा-प्रोजेक्ट के लिए हमने हॉलीवुड के सबसे बड़े दिग्गजों से हाथ मिलाया है. हॉलीवुड की हर प्रीडेटर फिल्म का हिस्सा रहे 'एलेक गिलिस' हमारे एलियन क्रिएचर को डिजाइन कर रहे हैं, जबकि 'वेनम' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले एक्टर-डायरेक्टर 'ल्यूक' इसके एक्शन सीन्स को डायरेक्ट करेंगे."

यह भी पढ़ें- शहाना गोस्वामी ने 21 साल बड़े मिलिंद सोमन से इस वजह से किया ब्रेकअप, 'हमारे बीच बहुत प्यार था 

​अक्षय कुमार के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "अक्षय और मैंने हमेशा नए जॉनर में हाथ आजमाया है, लेकिन यह फिल्म बेहद अनोखी है. इसे इतने बड़े इंटरनेशनल स्केल पर बनाया जा रहा है जो भारतीय दर्शकों के लिए एकदम नया होगा. हमारी टीम की शर्त थी कि जब तक हमें वो परफेक्ट इंटरनेशनल स्केल नहीं मिलता, हम शूटिंग शुरू नहीं करेंगे. डायरेक्टर कनिष्क वर्मा ने हॉलीवुड टेक्नीशियनों के साथ मिलकर इस क्रिएचर को परफेक्ट बनाने के लिए खून-पसीना बहाया है और अब हम स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं." ​हॉलीवुड और बॉलीवुड के इस महा-कोलाब्रेशन से साफ है कि 'समुक'' के जरिए विपुल शाह बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने जा रहे हैं.

​वहीं दूसरी तरफ, विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'गवर्नर' के ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है. यह फिल्म 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की सच्ची और झकझोर देने वाली कहानी को बड़े पर्दे पर ला रही है. ट्रेलर में नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी का बतौर 'गवर्नर' एक ऐसा कड़क और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- घर श्मशान लगता है, फूट फूट कर रोते हुए बोलीं राखी सावंत, भारती सिंह के आंखों में भी आ गए आंसू

​'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी इस फिल्म को चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं. दमदार डायलॉग्स से सजी इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और खुद विपुल शाह ने मिलकर तैयार की है. सोने पर सुहागा यह है कि फिल्म के गाने महान गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी का है. यह धमाकेदार फिल्म 12 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samuk Movie, Samuk, Samuk Movie News, Bollywood News, Akshay Kumar Upcomig Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com