विज्ञापन

घर श्मशान लगता है, फूट फूट कर रोते हुए बोलीं राखी सावंत, भारती सिंह के आंखों में भी आ गए आंसू

राखी कैमरे के सामने ही रो पड़ी, ये मोमेंट इतना इमोशनल हो गया कि सबको हंसाने वाली भारती सिंह भी खुद को रोने से रोक नहीं पाईं. भारती की आंखें भी राखी के दर्द में झलक गईं.

घर श्मशान लगता है, फूट फूट कर रोते हुए बोलीं राखी सावंत, भारती सिंह के आंखों में भी आ गए आंसू
घर श्मशान लगता है, फूट फूट कर रोते हुए बोलीं राखी सावंत
YouTube
नई दिल्ली:

अक्सर कंट्रोवर्सी में रहने वाली राखी सावंत अचानक कैमरे के सामने इमोशनल होती दिखीं तो देखने वाले लोग भी भावुक हो गए. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंची राखी ने अपने निजी जीवन के भावनात्मक पक्ष को सामने रखा और पर्सनल लाइफ की परेशानियों पर बोलते हुए इमोशनल हो गईं. राखी कैमरे के सामने ही रो पड़ी, ये मोमेंट इतना इमोशनल हो गया कि सबको हंसाने वाली भारती सिंह भी खुद को रोने से रोक नहीं पाईं. भारती की आंखें भी राखी के दर्द में झलक गईं.

रो पड़ी राखी

भारती और हर्ष के इस पॉडकास्ट वीडियो में राखी सावंत को बेहद भावुक होते देखा गया. कंट्रोवर्सी क्वीन ने अपना दर्द बयां किया. इस बार वह चिल्लाती या लाइमलाइट बटोरने के लिए अतरंगी बातें करती नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी पर बातें करती हुई दिखीं. राखी ने कहा, 'मैं रोती हूं, कल रात को ही खूब रोई हूं. आकर कोई पूछने वाला नहीं, खाना खाया, खाना नहीं खाया. मां रहती थीं तो पूछती थीं- खाना खा ले.'

यह भी पढ़ें: करण जौहर के 54वें जन्मदिन पर दोस्त मनीष मलहोत्रा ने दी पार्टी, काजोल, रानी से लेकर रणबीर-आलिया हुए शामिल, फोटो वायरल

‘घर श्मशान घाट लगता है'

राखी ने कहा कि उनका घर अब उन्हें श्मशान घाट की तरह लगता है. वह बोलीं- 'घर आती हूं तो भी एकदम श्मशान घाट जैसा लगता है, कोई नहीं है पूछने वाला. जिंदगी में कोई भी नहीं है. हिम्मत भी नहीं होती कि दोबारा शादी करूं. हिम्मत नहीं हो रही कि फिर शादी करूं. ये सब मुझे लूट लेंगे. इनको बीवी नहीं चाहिए, ये सीढ़ी की तरह चढ़ना चाहते हैं. मेरी जिंदगी से मेरा भरोसा उठ गया है. कैसे कीचड़ों में से आई हूं मैं.'

भारती सिंह हुई इमोनल

राखी की बातों को सुन भारती सिंह भी इमोशनल होती नजर आईं. उनके आंखों से आंसू छलक पड़े. वहीं सोशल मीडिया पर लोग राखी को सांत्वना देते दिखे और उनके इस भावुक पक्ष को देख हैरान भी हो रहे हैं. यूजर्स ने लिखा कि जो राखी हमेशा जिंदादिली से बात करती हैं उन्हें इमोशनल होते देखा सच में दुखी करने वाला है.

यह भी पढ़ें: सनी की पत्नी की 7 तस्वीरें, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, 68 की उम्र में खूबसूरती देख फैंस बोले- यूं ही नहीं पाजी ने लंदन की लिंडा से की शादी

राखी ने की दो शादियां

राखी सावंत ने दो शादियां की लेकिन दोनों में ही टूट गई. साल 2019 में उन्होंने पहली शादी रितेश सिंह से की थी, लेकिन तीन साल बाद ही 2022 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद राखी ने साल 2022 में बिजनेसमैन आदिल खान से शादी की. साल भर में ही ये शादी भी खत्म हो गई. राखी अब पूरी तरह अकेली हैं और उनके इस वीडियो देख लग रहा है कि वह खुद को अकेला महसूस करती हैं. 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TV News, Entertainment, Rakhi Sawant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com