विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2024

वही पर्सनालिटी, वही स्माइल और वही हाइट...सुशांत सिंह राजपूत के इस हमशक्ल लड़के को देख फैन्स के उड़े होश, बोले- हमारा हीरो आ गया

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े चार साल हो चले हैं, लेकिन फैन्स के बीच वे अब भी जिंदा हैं. इस बीच सुशांत के एक हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान रह गए हैं.

वही पर्सनालिटी, वही स्माइल और वही हाइट...सुशांत सिंह राजपूत के इस हमशक्ल लड़के को देख फैन्स के उड़े होश, बोले- हमारा हीरो आ गया
सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए चार साल गुजर चुके हैं, लेकिन उनके फैन आज भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाते हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है. सुशांत की यादें उनके फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं. वहीं जब सुशांत के एक हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक सामने आया तो कुछ लोग सच में कंफ्यूज हो गए कि क्या सुशांत सच में वापस आ गए. सैकी पाड्या नाम के इस शक्स का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है.

सुशांत के हमशक्ल सैकी पाड्या ने ये वीडियो सुशांत की मौत के बाद जून 2020 में इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. सैकी का चेहरा काफी कुछ सुशांत से मिलता-जुलता है, वीडियो में कई जगह वह हूबहू सुशांत से नजर आते हैं. सैकी का ये वीडियो इंस्टाग्राम के अलावा टिक टॉक पर खूब देखा गया था. वहां इसे 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

सुशांत के हमशक्ल सैकी पाड्या के वीडियो को देख सुशांत सिंह राजपूत के ढेरों फैंस ने इस पर कमेंट किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सुशांत लौट आया, ऐसा लग रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा, सुशांत की जगह तो कोई नहीं ले सकता. तीसरे ने लिखा, कमाल.. आप सच में सुशांत लग रहे हो. चौथे ने लिखा, सुशांत की याद दिला दी. वहीं एक अन्य ने लिखा, ये तो सुशांत का छोटा भाई लग रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Doppelganger, Sushant Singh Rajput Lookalike, Sushant Singh Rajput Clone, Sushant Singh Rajput Doppelganger Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com