विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

हिंदू के बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई सामंथा रुथ प्रभू और चैतन्‍य नागा की शादी, देखें Inside Photos

व्हाइट वेडिंग में सामंथा डिजाइनर कृषा बजाज की लाइट पर्पल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं जबकि चैतन्य ब्लैक टक्सेडो में डैशिंग दिखे.

हिंदू के बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई सामंथा रुथ प्रभू और चैतन्‍य नागा की शादी, देखें Inside Photos
समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य.
  • शनिवार को दोबारा शादी के बंधन में बंधे चैतन्य और समंथा
  • व्हाइट वेडिंग के लिए समंथा ने चुना डिजाइनर कृषा बजाज का आउटफिट
  • नागार्जुन ने ट्विटर पर साझा की बेटे की शादी की खुशी
नई दिल्ली: साउथ की फेमस एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का विवाह शनिवार को तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के स्टार बेटे नागा चैतन्य के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ हुआ. इस व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में सामंथा डिजाइनर कृषा बजाज की लाइट पर्पल रंग की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं जबकि चैतन्य ब्लैक टक्सेडो में डैशिंग दिख रहे हैं. बता दें, शादी के फंक्शन गोवा में हुए.

पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभू और चैतन्‍य नागा की शादी पर फैन्‍स ने कहा Congratulations #ChaiSam​नागार्जुन ने बेटे की शादी की तस्वीरें ट्विटर पर जारी करते हुए लिखा, "और इन्होंने दोबारा एक खूबसूरत सेरेमनी में शादी कर ली." पढ़ें: नागार्जुन के बेटे की 10 करोड़ में होगी Simple शादी, 40 दिन का होगा हनीमून

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी में समंधा ने नागा चैतन्य की दादी की साड़ी पहनी थी. जबकि चैतन्य सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आए. सामंथा और चैतन्‍य की सगाई इसी साल हैदराबाद में हुई थी. इस सगाई की खास बात य‍ह थी कि दोनों ने 7 साल पहले आई अपनी फिल्‍म 'ये माया चेसवे' के स्‍टाइल में एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई थी. यह दोनों ही काफी बिजी एक्‍टर हैं, इसलिए उन्‍हें हनीमून के लिए इस साल के आखिर तक इंतजार करना होगा, लेकिन उसके बाद यह दोनों 40 दिन के लंबे हनीमून पर जाएंगे.

VIDEO: राजपाल यादव से ख़ास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Ruth Prabhu, Naga Chaitanya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com