- सलमान खान 'ट्यूबलाइट' में नजर आ रहे हैं बेहद नादान
- 2.23 मिनट के ट्रेलर में दिखी है शाहरुख खान की झलक भी
- 23 जून को रिलीज होगी फिल्म 'ट्यूबलाइट'
नई दिल्ली:
आखिरकार सलमान खान के फैन्स के लिए सब्र का फल 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर बन कर आया है. फैन्स लंबे समय से 'बजरंगी भाईजान' स्टार की इस नई फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. गुरुवार को 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर मुंबई में खुद सलमान खान, डायरेक्टर कबीर खान और सलमान के भाई सोहेल खान ने रिलीज किया. इस फिल्म में सोहेल खान भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं और असल जिंदगी के यह भाई पर्दे पर भी भाई बने नजर आएंगे. इस लगभग ढाई मिनट के ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान के मासूमियत भरे रूप से होती है. वैसे तो सलमान खान का नाम फिल्म में 'लक्ष्मण' है लेकिन उन्हें लोग 'ट्यूबलाइट' कहकर पुकारते हैं. ट्रेलर की शुरुआत में सलमान खान लोगों के साथ नाचते-गाते और मस्ती करते नजर आते हैं. साथ ही फिल्म में भाई भरत (सोहेल खान) से भी लक्ष्मण का काफी अच्छा कनेक्शन बताया गया है.
असली परेशानी तब शुरू होती है जब भारत-चीन बॉर्डर पर युद्ध शुरू होता है और भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का हिस्सा बने भरत को युद्ध के लिए जाना पड़ता है. भरत का इंतजार करते हुए और भरत की कोई जानकारी न मिलने पर लक्ष्मण अपने भाई को ढूंढने का बीड़ा उठाता है. इस ट्रेलर में फैन्स के लिए एक और सप्राइज है शाहरुख खान की एक झलक.
शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो करते नजर आने वाले हैं और इस 2.23 मिनट के ट्रेलर में शाहरुख खान की भी एक हल्की सी झलक देखने को आपको मिलेगी.
यहां देखें फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला ट्रेलर -
हालांकि इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही सलमान खान के रोल की तुलना फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के किरदार से की जा रही है लेकिन ट्रेलर के बाद यह समानताएं और ज्यादा नजर आ रही हैं. फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में जहां हनुमान भक्त बने सलमान खान एक पाकिस्तानी बच्ची को सारा जोखिम उठा कर खुद पाकिस्तान छोड़ कर आता है. वहीं 'ट्यूबलाइट' की बात करें तो सलमान खान इसमें एक नादान व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं जो अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लेता है और युद्ध के लिए गए अपने भाई को वापिस लाने की जद्दोजहद करता है.
इस ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर डायरेक्टर कबीर खान ने कहा, 'फिल्म में युद्ध एक पीछे चलने वाली घटना है, असल में यह फिल्म सलमान खान के किरदार के बारे में है.' 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर 25 जून को रिलीज हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Tubelight, Tubelight Trailer, Tubelight Trailer Salman Khan, Kabir Khan