फाइल फोटो
मुंबई:
सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों के प्रचार से दूर रहने का मन बना रहे हैं। अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान अपनी होम प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'हीरो' और फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान' का प्रमोशन करने मैदान में नहीं उतरेंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म प्रचार से सलमान की दूरी की वजह है हाल ही में आया अदालत का फैसला। सलमान जानते हैं कि 'हीरो' और' बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन के दौरान मीडिया उनसे अदालत के फैसले और उस केस से जुड़े सवाल पूछेगी और सलमान नहीं चाहते कि पत्रकार या मीडिया उनसे उस केस से जुड़े सवाल पूछें इसलिए सलमान फिल्म के प्रमोशन से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं।
वह जानते हैं कि मीडिया के सामने आने के बाद 2002 के हिट एंड रन केस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे, ऐसे में इन सवालों से बचने के लिए फिल्म प्रचार से दूरी ही सलमान को बचा सकती है।
सलमान खान की पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'हीरो' का प्रचार सलमान को करना था, जिसमें आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी डेब्यू करने जा रहे हैं, मगर अब सलमान इस फिल्म के प्रचार से नहीं जुड़ेंगे। अब फिल्म की मार्केटिंग और प्रोमोशन टीम को सलमान के बिना ही प्रचार की योजना बनानी पड़ेगी।
खबरों के अनुसार, मीडिया से दूर रहने की योजना सलमान अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर खान को भी बता चुके हैं, यानी इस फ़िल्म का प्रचार भी सलमान के बिना ही करना होगा।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सलमान खान, बजरंगी भाईजान, हीरो, Salman Khan, Bajrangi Bhaijaan, Hero