विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

तो क्या अपने बर्थडे के दिन ही मामा बनेंगे सलमान खान? जानें क्या है सच्चाई

सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) और उनके पति आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की शादी को पांच साल हो चुके हैं और वे अपने दूसरे बेबी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब इसे लेकर यह खबर आ रही है.

Also Read in
तो क्या अपने बर्थडे के दिन ही मामा बनेंगे सलमान खान? जानें क्या है सच्चाई
सलमान खान से जुड़ी आई बड़ी खबर
  • सलमान खान को लेकर आई बड़ी खबर
  • अर्पिता-आयुष दूसरी बार बनने जा रहे हैं मम्मी-पापा
  • 27 दिसंबर को है सलमान खान जन्मदिन
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) और उनके पति आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की शादी को पांच साल हो चुके हैं और वे अपने दूसरे बेबी का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में दोनों ने एक पार्टी भी थी, और अर्पिता जल्द ही दोबारा मां भी बनने जा रही हैं. लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि अर्पिता खान का दूसरा बेबी सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन के दिन जन्म ले सकता है. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि अर्पिता और आयुष ने सी-सेक्शन डिलिवरी के लिए 27 दिसंबर का दिन चुना है. 27 दिसंबर को ही सलमान खान का जन्मदिन होता है. इस तरह इस जोड़ी की तैयारी इस खास दिन को और भी खान बनाने की है. 

हालांकि अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) और उनके पति आयुष शर्मा (Aayush Sharma) के दूसरे बेबी से जुड़ी इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है. अगर ऐसा कुछ होता है तो इस तरह सलमान खान का जन्मदिन और भी खास हो जाएगा. वैसे भी सलमान खान अपने भांजे आहिल को बहुत प्यार करते हैं, और उसके साथ उनके कई वीडियो भी वायरल होते हैं. अर्पिता और आयुष की शादी 18 नवंबर, 2014 को हुई थी,. 
   
सलमान खान (Salman Khan) का जन्मदिन अगले महीने है और उनकी अगली फिल्म 'दबंग 3' भी इसी महीने रिलीज होने जा रही है. सलमान खान की 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होगी और इस बार भी भाईजान चुलबुल पांडे के धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. वैसे इसके अगले हफ्ते ही अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज हो रही है, और इसे सलमान और अक्षय की टक्कर भी माना जा रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Birthday, 27 December, Arpita Khan Sharma, Ayush Sharma, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com