नई दिल्ली:
टीवी शो में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का लगातार विरोध हो रहा है. बढ़ते विवाद को देखते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है. शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे पुरानी इंटरव्यू के कुछ शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया है. वह मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं कहे थे. यदि किसी की भावनाओं को इन शब्दों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगना चाहती हूं. मुझे देश के विभिन्नता पर गर्व है."
Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 2: तेज हुई 'टाइगर' की दहाड़, जानें दो दिन का कलेक्शन
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी करने के लिए अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग वाली एक शिकायत की बात कही थी. रोजगार अघाडी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव नवीन रामचंद्र लाडे ने अंधेरी पुलिस थाना में यह शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में मांग की गई है कि कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए.
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के लिए नई मुसीबत, आयोग का नोटिस, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन
अपनी शिकायत में लाडे ने कहा कि एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान खान ने कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि शिल्पा ने भी एक साक्षात्कार में इसका इस्तेमाल किया और इससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायतकर्ता ने अभिनेताओं की टिप्पणियों की एक रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं. पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है लेकिन अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
VIDEO: शाहिद कपूर से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: भाषा)

What! इधर 'टाइगर जिंदा है' हुई सुपरहिट, उधर सलमान के खिलाफ एक और केस हुआ दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shilpa Shetty, Salman Khan, Tiger Zinda Hai