Sonam Kapoor's Reception: सुनीता कपूर के साथ सलमान खान और शाहरुख खान.
- सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल सेलेब्स
- जमकर थिरके सलमान और शाहरुख खान
- सुनीता कपूर के लिए 'करण-अर्जुन' अंदाज में लौटे सुपरस्टार्स
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली हैं. पंजाबी रीति-रिवाज से जोड़ी मंगलवार को परिणय सूत्र में बंधीं और देर रात रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स शामिल हुए. बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान रिसेप्शन पार्टी की शान बने. पार्टी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सलमान और शाहरुख मस्ती भरे अंदाज में नाचते और गाते दिखाई दे रहे हैं. एक खास वीडियो में शाहरुख-सलमान अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के लिए गाना गा रहे हैं.
सलमान और शाहरुख ने किया 'टन टना टन' पर डांस, सोनम कपूर के रिसेप्शन पर ऐसे लगाई आग
शाहरुख-सलमान इस पार्टी में उनकी फिल्म 'करण-अर्जुन (1995)' की यादें ताजा करते दिखाई दिए. सुनीता कपूर के लिए दोनों ने घुटनों पर बैठकर गाना गाया. दोनों फिल्म का गाने 'ये बंधन तो..' सुनीता के लिए घुटनों पर बैठकर गाते दिख रहे हैं. शाहरुख-सलमान का यह अंदाज देख सभी हैरान हैं और हंस रहे हैं. इसी बीच सुनीता पास खड़े लोगों से कहती हैं कि 'कंट्रोल डेम.' वीडियो में पीछे खड़े अनिल कपूर रणवीर सिंह के साथ हंस रहे हैं. जबकि सोनम आगे आती हैं और मां को पकड़ लेती हैं.
सोनम कपूर के रिसेप्शन पर आउट ऑफ कंट्रोल हुए पापा अनिल कपूर, सबको यूं किया हैरान
देखें, वीडियो...
पार्टी के दौरान शाहरुख-सलमान ने मीका सिंह के गानों पर खूब डांस किया. अनिल कपूर, वरुण धवन भी इनके रंग में रंगे नजर आए.
देखें, वीडियो...
बता दें, बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थी. शाहरुख खान यहां पत्नी गौरी खान के साथ शामिल हुए. जबकि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Video: रिसेप्शन पर सोनम कपूर पर यूं प्यार लुटाते नजर आए आनंद आहूजा
पार्टी के दौरान शाहरुख-सलमान ने मीका सिंह के गानों पर खूब डांस किया. अनिल कपूर, वरुण धवन भी इनके रंग में रंगे नजर आए.
देखें, वीडियो...
Viral Video: सोनम कपूर ने पहनाई आनंद आहूजा को वरमाला, बोलीं- 'बाबू सॉरी...'
बता दें, बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थी. शाहरुख खान यहां पत्नी गौरी खान के साथ शामिल हुए. जबकि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sonam Kapoor, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Viral Video