- शाहरुख खान ने नहीं उठाया सलमान खान का फोन
- सलमान ने जारी किया वीडियो
- सलमान का वीडियो हुआ वायरल
हैदराबाद में अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर सलमान खान (Salman Khan) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के 54वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'करण-अर्जुन' के अपने सह-कलाकार को हार्दिक बधाई देते हुए एक विशेष वीडियो संदेश पोस्ट किया. वीडियो में सलमान के साथ कलाकार जैकलीन फर्नाडीज, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, सोहेल खान, शेरा, आयुष शर्मा और मनीष पॉल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday Pics) के लिए बर्थ डे सॉन्ग गाते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने शाहरुख के हाथ खोलकर किए जाने वाले सिग्नेचर पोज की भी नकल की.
बुर्ज खलिफा पर लिखा शाहरुख का नाम, तो ऋषि कपूर बोले-अच्छा हुआ ना गौरी ऊपरवाले ने तुम्हारी नहीं सुनी
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को जन्मदिन की बधाई देने के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने उनसे पूछा कि वे उनका कॉल क्यों नहीं उठा रहे हैं. वीडियो में सलमान को कहते सुना जा सकता है, "अबे तुझे फोन किया था.. फोन तो उठा लेता मेरा." इसके जवाब में सोनाक्षी को कहते सुना जा सकता है, "वेरी बैड..वेरी बैड (बहुत बुरी बात है)."
सलमान खान (Salman Khan) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "हैपी बर्थ डे खान साहब.. हमारी इंडस्ट्री का किंग खान." इसके जवाब में शाहरुख ने सलमान को शुक्रिया कहते हुए कहा कि वे उन्हें मिस कर रहे थे. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने वीडियो में कमेंट किया, "सलमान, भाई शुक्रिया. आपको बहुत मिस किया आज. लेकिन आप मेरी मां के शहर हैदराबाद में लोगों को खुश कर रहे हैं! लव यू और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. जल्दी वापस आओ ताकि मुझे तुम से जन्मदिन की झप्पी मिल सके." सलमान 'दंबग' टूर के सिलसिले में इन दिनों हैदराबाद में हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं