विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2022

Salman Khan ने गाना गाकर किया लता मंगेशकर को याद, VIDEO शेयर कर बोले- न कोई था, न कोई होगा

Salman Khan ने लता मंगेशकर का गाना गाते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में वे दिवंगत वेटरन सिंगर लता मंगेशकर के मशहूर गाने को गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं.

Salman Khan ने गाना गाकर किया लता मंगेशकर को याद, VIDEO शेयर कर बोले- न कोई था, न कोई होगा
सलमान खान का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने से जुड़ी ताजा अपडेट भी फैन्स संग साझा करते हैं. सलमान की हर एक पोस्ट पर उनके फैन्स जमकर प्यार लुटाते हैं. सलमान खान ने अब अपने सोशल मीडिया पर एक बार फिर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसके बाद वे चर्चा में आ गए हैं और लोगों की तारीफें बटोर रहे हैं. दरअसल, Salman Khan ने लता मंगेशकर का गाना गाते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में वे दिवंगत वेटरन सिंगर लता मंगेशकर के मशहूर गाने को गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं.

सलमान खान ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे लता मंगेशकर के मोस्ट पॉपुलर गाने 'लग जा गले' को गा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा है- न कोई था, न कोई होगा आपके जैसा लता जी". इस वीडियो को कुछ ही देर में 9 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर अपनी-अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी Salman Khan के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. 

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "लव यू सलमान सर", तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "यू लुक फैब". इस तरह से लोग दिल और फायर इमोजी भी बनाकर भाई के वीडियो पर प्यार की बरसात कर रहे हैं. हाल ही में Salman Khan का गाना 'Dance With Me' आया था, जिस कि लोगों ने खूब पसंद किया था. बात करें वर्क फ्रंट की तो जल्द ही एक्टर को कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में देखा जाएगा. 

ये भी देखें: स्पॉटलाइट : फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और रणबीर कपूर से शादी को लेकर आलिया ने बताई दिल की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Salman Khan Latest Video, Salman Khan Singing Video, Lata Mangeshkar, Salman Khan Instagram, Salman Khan Post, Salman Khan Lata Mnageshkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com