विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

ये लीजिए... सलमान खान ने रिलीज कर दिया Race 3 का फर्स्ट लुक, देखें वीडियो

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' की तैयारी जोरों पर चल रही है.

ये लीजिए... सलमान खान ने रिलीज कर दिया Race 3 का फर्स्ट लुक, देखें वीडियो
रेस 3 का फर्स्ट लुक
  • सलमान ने रिलीज किया फर्स्ट लुक
  • ईद पर रिलीज होगी फिल्म
  • अनिल कपूर समेत कई बडे स्टार्स
नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' की तैयारी जोरों पर चल रही है. आज से लगभग 3 महीने बाद ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. इसे किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में सलमान की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि रेस 3 के लिए तैयार हो जाइए. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'अब सिर्फ 3 महीने बचे हैं... इस ईद पर रेस 3...' फर्स्ट लुक में फिल्म के नाम का लोगो 'रेस 3' जारी कर दिया गया है.

सलमान खान ने वीडियो के जरिये Race 3 से जुड़ा ये राज खोला, देखकर कहेंगे Wow!
बता दें कि सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर के अलावा, फिल्म में बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेज़ी शाह भी शामिल हैं. रेस 3 निर्देशक रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित है और एसकेएफ फिल्म्स और टिप्स द्वारा निर्मित यह फ़िल्म जून 2018 की ईद में रिलीज होगी.
 
 

A post shared by DaBangg KhaN (@beinghuman__) on



फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं निर्माता रमेश तौरानी हैं. इस फिल्म के शूटिंग के दौरान की कई फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं, जिसमें अनिल कपूर एक कैदी के वेष-भूषा में नजर आ रहे हैं. सलमान खान और अनिल कपूर ने कई फिल्मों में एकसाथ अभिनय किया है. 

VIDEO: सलमान खान से NDTV की खास बातचीत

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Race 3, Race 3 First Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com