विज्ञापन
This Article is From May 01, 2023

'अगर मैं मारता तो वो बचती नहीं', ऐश्वर्या के मारपीट के आरोपों का सलमान खान ने यूं दिया था जवाब, खुद बताया था सच

सलमान और ऐश्वर्या फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे. इसके बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई. हालांकि इस प्रेम कहानी का अंत बड़ा ही दुखद रहा. ऐश्वर्या ने सलमान पर उन्हें परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाया.

'अगर मैं मारता तो वो बचती नहीं', ऐश्वर्या के मारपीट के आरोपों का सलमान खान ने यूं दिया था जवाब, खुद बताया था सच
सलमान ने ऐश्वर्या के मारपीट के आरोपों पर तोड़ी थी चुप्पी
नई दिल्ली:

सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अपने फिल्मी करियर में सलमान का नाम कई हीरोइनों से जुड़ा. खासकर ऐश्वर्या राय संग उनका रिश्ता सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा. ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी के किस्से आज भी मशहूर हैं. सलमान और ऐश्वर्या फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे. इसके बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई. हालांकि इस प्रेम कहानी का अंत बड़ा ही दुखद रहा. ऐश्वर्या ने सलमान पर उन्हें परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाया.

साल 2002 में ऐश्वर्या ने बॉम्बे टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "मैं उनके शराबी दुर्व्यवहार को उनके सबसे बुरे दौर को सहती रही और बदले में मुझे शारीरिक, मौखिक और भावात्मक दुरव्यवहार का सामना करना पड़ा. उनकी बेवफाई और अपमान का शिकार होना पड़ा. इसलिए मैंने किसी भी दूसरी स्वाभिमानी महिला की तरह उनसे अपना रिश्ता खत्म कर लिया". वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान ऐश्वर्या के इन आरोपों का जवाब देते नजर आ रहे हैं. सलमान ने ये इंटरव्यू एनडीटीवी को दिया था.

ऐश्वर्या का नाम लिए बिना ही सलमान कहते हैं, "अब महिला ने कहा है तो मेरे पास है, क्या कहने को". वहीं जब रिपोर्टर ने सलमान से पूछा कि क्या वो इसमें नहीं पड़ना चाहते हैं, तो सलमान ने कहा, '"अगर मैं किसी को मारता हूं तो जाहिर तौर पर लड़ाई होने वाली है. मुझे गुस्सा आने वाला है. फिर उस वक्त में बहुत तेज मारने वाला हूं. उस वक्त की बात करुं तो मुझे नहीं लगता कि अगर मैं उसे मारता तो वो इससे बचती".

ये भी पढ़ें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Salman Khan, Salman Khan On Aishwarya Rai, Salman Khan On Domestic Violence, Salman Khan Reaction On Aishwarya Allegations, Salman Khan Aishwarya Rai Breakup, Salman Khan Aishwarya Rai Love Story, Salman Khan Affairs, Salman Khan Throwback Interview, Salman Khan Ndtv Interview, Salman Khan News, Salman Khan Movies, Salman Khan Age, Salman Khan Career, Salman Khan Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com