बॉलीवुड सलमान खान ने बुधवार (22 जुलाई) रात कथित NEET पेपर लीक विवाद और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर अपनी राय दी. उन्होंने उन स्टूडेंट्स को अपना सपोर्ट दिया जो इस विवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. पेपर लीक को "बहुत गंभीर मुद्दा" बताते हुए, एक्टर ने 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शनों के दौरान स्टूडेंट्स को लगी चोटों पर दुख जताया और कहा कि देश के एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाने पर फोकस रहना चाहिए. सोशल मीडिया पर सलमान का रिएक्शन आते ही उनका एक पुराना वीडियो दोबारा सर्कुलेट होने लगा. इस वीडियो में सलमान खान ने बताया था कि स्कूल के दिनों वे कैसे पेपर लीक करवाते थे. सलमान का ये सीक्रेट उनके पापा सलीम खान ने शेयर किया था.
जब सलीम खान ने सलमान और लीक हुए एग्जाम पेपर्स का मजाक उड़ाया
सलमान के लेटेस्ट ट्वीट ने नेटिजन्स को उस पुराने वीडियो की याद दिलाई. ये वीडिया साल 2020 का है. सलीम खान अपने बेटों सलमान खान और सोहेल खान के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे. यहां पुराने दिनों को याद करते हुए सलीम ने कहा कि एक बार गणेश नाम का एक आदमी था जिसे जब भी वह उनके घर आता था, तो स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता था. उन्होंने याद करते हुए कहा, "गणेश आया है, गणेश को चाय पिलाओ, अरे, गणेश के लिए कुर्सी ले आओ बैठने के लिए... मैंने कहा ये गणेश कौन है? मेरे से ज्यादा इज्जत मिलती है इसको इस घर में."
Salman Khan today: "Paper leak is a very serious issue"
— Raj (@idfcwau) July 22, 2026
Salim Khan on Kapil's show: "Ganesh naam ke ladke ki sabse zyada izzat thi hamare ghar mein, kyoki PAPER LEAK hote the to woh Salman ko laake deta tha" 😭😭😭 https://t.co/yeXlInPJce pic.twitter.com/GubGJQid5j
फिर उन्होंने वो पंचलाइन दी जिससे शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े. सलीम ने कहा, "पता लगा जब एग्जाम का पेपर लीक होता था, वो इनको लाके देता था." जब ऑडियंस हंसने लगी, तो सोहेल खान ने मजाक में कहा कि अब परिवार के राज सामने आ रहे हैं. कपिल शर्मा ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, “सोहेल भाई, आप बहुत शरारती रहे हैं!” फिर सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं, मेरा वाला था वो.”
इंटरनेट पर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो के दोबारा आने के तुरंत बाद इंटरनेट ने एक्टर के दोगलेपन पर कमेंटबाजी शुरू कर दी. X पर एक और यूजर ने कहा, “इंटरनेट पर सारी पुरानी गलतियां दिख ही जाती हैं.” एक इंटरनेट यूजर ने कहा, “सेलेब्स और उनका दोगलापन.” एक ने बताया, “इंडिया एक कॉमेडी कंट्री है. यहां आप पेपर लीक कर सकते हैं और फिर उस पर मजाक कर सकते हैं. यूथ को इस पर गुस्सा होना चाहिए, लेकिन शो में हर कोई हंस रहा था.”
यह भी पढ़ें: 8 साल में 520 एपिसोड ने सुधार दिया था देश का बच्चा-बच्चा, शो के लिए प्रोड्यूसर को लेकर पड़ा था 75 लाख कर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं