विज्ञापन

सलमान खान के नोटिस पर काला हिरण निर्माता का तीखा जवाब, कहा- वो मुझे मरा हुआ समझ रहा है

काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस के बाद प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा है कि बिना फिल्म देखे विरोध करना गलत है और जरूरत पड़ी तो वो कोर्ट में जवाब देंगे.

सलमान खान के नोटिस पर काला हिरण निर्माता का तीखा जवाब, कहा- वो मुझे मरा हुआ समझ रहा है
सलमान खान के नोटिस के बाद काला हिरण निर्माता का पहला रिएक्शन
नई दिल्ली:

सलमान खान और फिल्म 'काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर छिड़ा विवाद अब और दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है. भाईजान की लीगल टीम की तरफ से भेजे गए नोटिस के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी खुलकर सामने आए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि फिल्म का न तो टीजर रिलीज हुआ है और न ही ट्रेलर आया है, फिर बिना फिल्म देखे उस पर सवाल कैसे उठाए जा सकते हैं. इतना ही नहीं, अमित जानी ने दो टूक कहा कि अगर ये मामला कोर्ट तक पहुंचता है तो वो वहीं जवाब देंगे. उनके बयान के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.

नोटिस के बाद अमित जानी का पलटवार

अमित जानी का कहना है कि सलमान खान की लीगल टीम ने उन्हें नोटिस भेजा है. उनके मुताबिक, नोटिस में फिल्म से जुड़ी सामग्री रिलीज करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. हालांकि अमित का कहना है कि जब तक लोगों ने फिल्म देखी ही नहीं है, तब तक उसकी कहानी या कंटेंट पर आपत्ति जताना समझ से परे है.

ये भी पढ़ें- MMA फाइटर है राम चरण के बॉडीगार्ड, पेड्डी एक्टर को देख बेकाबू फैन को उठाकर कर दिया साइड, देखें वीडियो

'वो मुझे मरा हुआ समझ रहा है'

अपने बयान में अमित जानी काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने कहा, 'वो मुझे मरा हुआ समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं हूं.' अमित ने दावा किया कि उन पर पोस्टर हटाने और प्रोजेक्ट बंद करने का दबाव बनाया जा रहा है. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वो पीछे हटने वाले नहीं हैं.

अमित जानी ने कहा- मरा नहीं हूं

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अमित जानी कहते हैं,  1998 में जोधपुर के काकाणी गांव में हुए हिरण शिकार. उसमें सलमान खान सैफ अली खान का नाम आया था. उसपर बनने वाली काला हिरण का पोस्टर जारी हुआ. 20 जून को उसका टीजर जारी होना है. लेकिन आज जो है नोटिस भेजकर सलमान खान ने लीगल टीम के द्वारा धमकाया गया है कि अगर हमने यह टीजर रिलीज किया तो हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे. हमारे विरुद्ध लीगल कार्रवाई करेंगे. वो चाहते हैं कि हम पोस्टर हटा दें. वो चाहते हैं कि हम इससे हट जाएंगे. ये प्रोजेक्ट, जिसमें सलमान खान को दिखाया जा रहा है. उसको हम पीछे हटकर प्रोजेक्ट क्लोज कर दूं. फिल्म को रिलीज ना करें. तो साथियों मैं इस वीडियो के माध्यम से कहना चाहता हूं कि हमने उदयपुर फाइल्स को भी जीता था. कानूनी पेचीदगी के बीच हमने फिल्म को रिलीज किया. और उस लड़ाई को हम जीते थे. आज हम फिर से जब बिश्नोई समाज का त्याग, बलिदान, तपस्या दिखाना चाहते हैं.

आखिर फिल्म की कहानी क्या है

अमित जानी के मुताबिक, 'काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी' किसी एक शख्स की कहानी नहीं है. उनका दावा है कि फिल्म बिश्नोई समाज के उन लोगों की कहानी दिखाती है, जिन्होंने न्याय और अपने हकों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. उन्होंने कहा कि फिल्म सीधे तौर पर न तो सलमान खान पर आधारित है और न ही लॉरेंस बिश्नोई पर.

पोस्टर से बढ़ी चर्चा

फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया. पोस्टर में बंदूक लिए एक शख्स दिखाई दिया, जिसका लुक कई लोगों को सलमान खान जैसा लगा. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि कहीं फिल्म ब्लैकबक केस से प्रेरित तो नहीं है.

बिना फिल्म देखे विरोध क्यों?

अमित जानी का कहना है कि फिल्म का टीजर और ट्रेलर तक रिलीज नहीं हुआ है. ऐसे में उसके कंटेंट को लेकर राय बनाना सही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सलमान खान सीधे उनसे बात करते, तो वो फिल्म की पूरी कहानी विस्तार से समझा देते.

ये भी पढ़ें- 2021 में जब ड्रग केस में अरेस्ट हुए थे आर्यन खान तो रिया चक्रवर्ती को लगा था अपने भाई जैसा हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Amit Jani, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height