विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2022

सलमान खान ने निखत जरीन के साथ किया डांस तो भाईजान के शर्ट पर अटकी लोगों की नजर, बोले- ये क्या है? ZOOM करके देखें

सलमान खान का निखत जरीन के साथ डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की नजरें सलमान खान के शर्ट पर जाकर अटक गई है. आखिर क्यों? जूम करके आप भी देख लें.

सलमान खान ने निखत जरीन के साथ किया डांस तो भाईजान के शर्ट पर अटकी लोगों की नजर, बोले- ये क्या है? ZOOM करके देखें
सलमान खान ने निखत जरीन के साथ किया डांस
नई दिल्ली:

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. वे अपने चाहने वालों से बहुत प्यार करते हैं, शायद इसी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. सलमान खान का कोई भी वीडियो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. सलमान खान का ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, जिसमें वे भारत की मशहूर महिला मुक्केबाज निखत जरीन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद भाईजान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. 

वायरल हो रहे इस वीडियो को फिल्मी ज्ञान नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान निखत जरीन के साथ बेहद ही क्यूट अंदाज में अपने पॉपुलर सॉन्ग 'साथिया ये तूने क्या किया' पर डांस कर रहे हैं. सलमान खान के इस क्यूट से जेस्चर ने फैन्स के दिलों को जीत लिया है और वे इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं कुछ लोगों की नजर सलमान की शर्ट पर भी जाकर अटक गई है. 

sravl0e

दरअसल, सलमान खान की शर्ट पर लाल रंग के कुछ धब्बे जैसा नजर आ रहा है, जिसे लेकर लोगों ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'वो सब तो ठीक है पर सलमान भाई के शर्ट पर क्या दाग है...प्यार का रंग है शायद'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'सलमान भाई यंग लग रहे हैं'. तो वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, 'सलमान भाई जैसा दूसरा कोई नहीं'. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Dance With Nikhat Zareen, Salman Kahn And Nikhat Zareen, Who Is Nikhat Zareen, Salman Khan Viral Video, Salman Khan Latest Video, Salman Khan Shirt, Salman Khan Dance Video, Boxer Nikhat Zareen, Stain On Salman Khan Shirt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com