बिग बॉस-8 में नजर आ चुकीं डियांड्रा सुआरस
- बिग बॉस-8 में गौतम के साथ खूब जमी थी दोस्ती
- हंगामाखेज कंटेस्टेंट रही थीं डियांड्रा
- खतरों के खिलाड़ी की बन चुकी हैं फाइनलिस्ट
नई दिल्ली:
सुपरमॉडल और रियलिटी स्टार डियांड्रा सुआरस ने ऐसा हॉट अंदाज अपनाया है कि दांतों तले आप उंगलियां दबा लेंगे. बिग बॉस-8 में उन्होंने शिरकत की थी और घर में गौतम गुलाटी के साथ उनकी दोस्ती खूब चर्चा में रही थी. उनका और गौतम के साथ ने काफी हंगामा भी मचाया था. बिग बॉस-8 में सलमान खान को गौतम गुलाटी का खेलने का अंदाज खूब पसंद आया था. डियांड्रा ने बिग बॉस के घर में गौतम का साथ नहीं छोड़ा था. इसी बात को काफी पसंद भी किया गया था. हालांकि यह दोस्ती सिर्फ शो के लिए थी, और शो से बाहर आने के बाद इस बारे में कुछ खास चर्चा नजर नहीं आई. लेकिन डियांड्रा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऐसी हॉट तस्वीरें डाली हैं जो वायरल हो रही हैं.
ऋषि कपूर ने पत्रकारों के साथ की बदतमीजी, बोले- आ गए मुफ्त की दारू...
अक्षय कुमार नहीं ये हैं असली पैडमैन, जानें इनके संघर्ष के बारे में ये 5 खास बातें
डियांड्रा को रैंप पर उनके बोल्ड अंदाज की वजह से पहचाना जाता है. वे उन चुनिंदा मॉडल में से हैं जो सिर पर बाल नहीं रखती हैं. डियांड्रा न 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. 1995 में उन्हें मिस बॉम्बे के खिताब से नवाजा गया था. डियांड्रा का मानना है कि वे अपने सिर को इसलिए मुंडवाती हैं क्योंकि इससे वे आध्यात्मिक तौर पर खुद को मजबूत महसूस करती हैं. दिलचस्प यह है कि बिग बॉस में रहने के दौरान भी उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था.
Video: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके
घर से निकाले जाने की बात को मल्लिका शेरावत ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला
डियांड्रा खतरों के खिलाड़ी सीजन-4 में भी अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखा चुकी हैं और वे उस सीजन की फाइनलिस्ट बनी थीं. इसके अलावा वे अपनी एक वेब सीरीज भी लॉन्च कर चुकी हैं. उनका यह नया अंदाज भी कम सनसनीखेज नहीं है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Diandra Soares, Bigg Boss Salman Khan