विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह ने 'मिर्ची' गाने पर किया डांस, देखें Video

एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) का यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह ने 'मिर्ची' गाने पर किया डांस, देखें Video
डेजी शाह (Daisy Shah) का वीडियो हुआ वायरल
  • डेजी शाह का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने मिर्ची गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) अपने डांस से खूब धमाल मचाती हैं. एक्ट्रेस ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'जय हो' से इंडस्ट्री में कदम रखा था. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन इसी बीच  लेकिन फिल्म में डेजी की एक्टिंग और उनके डांस की खूब तारीफ हुई थी. वहीं, हाल ही में डेजी शाह (Daisy Shah Video) के डांस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में 'मिर्ची (Mirchi Song)' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. 


इस वीडियो में डेजी शाह (Daisy Shah Video) आदिल खान (Aadil Khan) के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. डेजी शाह (Daisy Shah Dance) के इस वीडियो में 91 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

डेजी शाह  (Daisy Shah) की बात करें तो 'जय हो' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस हेट स्टोरी 3 और रेस 3 में भी नजर आ चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daisy Shah, Daisy Shah Video, Daisy Shah Dance Video, Daisy Shah Video Viral, Daisy Shah Instagram, Daisy Shah Dance On Mirchi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com