विज्ञापन

पत्थर के फूल में 25 साल के थे सलमान खान, म्यूजिक लॉन्च पर दिखे सबसे हैंडसम, फैंस पर उड़ाए गए फिल्म के टिकट

सलमान खान बीते करीब 4 दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. आज से करीब 35 साल पहले आई उनकी फिल्म के लिए भी उनके फैंस में गजब का क्रेज था. इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर सलमान के ऑटोग्राफ वाला कैसेट पाने के लिए फैंस की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं.

पत्थर के फूल में 25 साल के थे सलमान खान, म्यूजिक लॉन्च पर दिखे सबसे हैंडसम, फैंस पर उड़ाए गए फिल्म के टिकट
पत्थर के फूल का म्यूजिक लॉन्च वीडियो वायरल

सलमान खान बीते करीब 4 दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. आज से करीब 35 साल पहले आई उनकी फिल्म के लिए भी उनके फैंस में गजब का क्रेज था. इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर सलमान के ऑटोग्राफ वाला कैसेट पाने के लिए फैंस की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ने कसैट की ब्रिकी को बढ़ाने और फिल्म की पब्लिसिटी के लिए एक अनोखा तरीका आजमाया था. रिलीज पर पहुंचे फैंस को सलमान के ऑटोग्राफ वाले कैसेट दिए गए. हम बात कर रहे हैं 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘पत्थर के फूल' की.

रवीना टंडन की डेब्यू फिल्म

पत्थर के फूल रवीना टंडन की पहली फिल्म थी. सलमान खान इस फिल्म के पहले तीन हिट फिल्में दे चुके थे, वो भी नई हीरोइनों के साथ. पत्थर के फूल भी बड़ी हिट रही और फिल्म का गाना ‘कभी तू छलिया लगता है', बेहद पसंद किया गया था. इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च और स्क्रीनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में सलमान खान और रवीना टंडन के साथ सलीम खान, जीपी सिप्पी और रमेश तौरानी भी नजर आ रहे हैं.

वीडियो मुंबई के मराठी मंदिर सिनेमा का है. जहां पत्थर के फूल फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर सलमान खान अपने फैंस को कैसेट के कार्ड पर ऑटोग्राफ दे कर बांटते दिखते हैं. इसके बाद फिल्म के स्क्रीनिंग के दौरान का नजारा दिखता है. जहां इंडस्ट्री में नई आईं रवीना एकदम सिंपल और खूबसूरत लुक में नजर आती है. ऑरेज कलर के सलवार सूट में रवीना बेहद ही प्यारी दिख रही हैं. सलमान खान भी काफी यंग और डैशिंग नजर आ रहे हैं. वीडियो में सलमान को मीडिया से बातें करते और फिर रवीना के साथ मिलकर केक कट करते देखा जा सकता है.  

यह भी पढ़ें: केके मेनन की पत्नी की 8 फोटो, रह चुकी हैं बॉलीवुड में हीरोइन, फैंस बोले- पता नहीं था इतनी सुंदर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Patthar Ke Phool, Patthar Ke Phool 1991, Raveena Tandon, Patthar Ke Phool Music Launch Event
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com