विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2023

रिकॉर्ड ब्रेकिंग है प्रभास की सालार! एक घंटे में टिकट बुकिंग देख फैंस ने कही ये बात

Salaar Ticket Booking On Book My Show: 22 दिसंबर साल 2023 को रिलीज हुई प्रभास की सालार ने बुक माय शो पर एक घंटे में 50 हजार से ज्यादा टिकट की बिक्री की है.

रिकॉर्ड ब्रेकिंग है प्रभास की सालार! एक घंटे में टिकट बुकिंग देख फैंस ने कही ये बात
Salaar On Book My Show: सालार ने एक घंटे में रिकॉर्ड ब्रेकिंग बेची टिकट्स
नई दिल्ली:

Salaar Ticket Booking On Book My Show: साल 2023 का अंत होने और साल 2024 का आगाज होने में कुछ ही समय बचा है. इससे पहले बड़े पर्दे पर दो सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रभास की डंकी और सालार रिलीज हुई है, जिसकी चर्चा बीते कई दिनों से लोगों के बीच सुनने को मिल रही थी. इसी बीच दोनों ही फिल्मों का रिव्यू एवरेज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. जबकि फिल्म की एडवांस बुकिंग तो रिकॉर्ड तोड़ देखने को मिल रही है. 

 बुक माय शो पर सालार, डंकी से काफी आगे निकल चुकी है. दरअसल, केवल एक घंटे में सालार ने 55.13K टिकटें बुक माय शो एप पर बेची हैं. इसके चलते फैंस ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, रिकॉर्ड ब्रेकिंग सालार. 

गौरतलब है कि प्रशांत नील की एक्शन थ्रिलर सालार 2 घंटे 52 मिनट की फिल्म है, जिसमें प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. जबकि बजट 300 से 400 करोड़ का बताया जा रहा है. वहीं फिल्म की पहले दिन की कमाई 100 करोड़ पार की कही जा रही है. हालांकि सालार फैंस की उम्मीदों पर खड़ी हो पाती है या नहीं ये देखने लायक है. 

बता दें, प्रशांत नील अपनी केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. जबकि प्रभास को बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों के लिए पसंद किया जाता है. वहीं अब इन दोनों की सालार को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salaar, Salaar Record Breaking, Salaar Advance Booking, Salaar  tickets, Book My Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com