विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

पापा सैफ अली खान के साथ यूं खेलते हुए नजर आए छोटे नवाब तैमूर, देखें Photos

बॉलीवुड स्टार किड्स में सबसे क्यूट बेबी कहलाने वाले छोटे नवाब यानी तैमूर की एक और फोटो भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है.

पापा सैफ अली खान के साथ यूं खेलते हुए नजर आए छोटे नवाब तैमूर, देखें Photos
  • तैमूर की एक और फोटो वायरल
  • सैफ के साथ खेलते हुए दिखे तैमूर
  • पिछले महीने पटौदी पैलेस में मनाया गया था बर्थडे
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार किड्स में सबसे क्यूट बेबी कहलाने वाले छोटे नवाब यानी तैमूर की एक और फोटो भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है. यह फोटो तैमूर के बर्थडे की है, जोकि पिछले महीने हरियाणा स्थित पटौदी पैलेस में मनाया गया था. हालांकि दिग्गज कलाकार शशि कपूर के निधन के कारण जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया गया. फिलहाल बर्थडे के मौके पर मौजूद परिवार वाले भी तैमूर की कई फोटोज क्लिक की, जोकि समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. फिलहाल अभी करिश्मा और करीना कपूर के चाचा करण कपूर ने तैमूर की एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाली है.

सोहा अली खान ने अपनी बेटी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हर कोई पूछता रहता है कि...'

करण ने जो फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है, उसमें तैमूर अपने पापा सैफ के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू कलर की पैंट पहने तैमूर काफी डैशिंग लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस फोटो में सैफ लेटे हुए छोटे नवाब के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

फिलहाल सैफ और करीना अभी अपने फिल्मों को लेकर थोड़ा बिजी दिखाई दे रहे हैं. प्रेग्नेंसी के बाद करीना की अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज होने वाली है. जिसमें उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी को-स्टार के रूप में काम करती हुईं दिखाई देंगी.

VIDEO: क्यूट 'तैमूर' ने की शैतानी तो.. मम्मी करीना हुईं परेशान, हैंडल करना हुआ मुश्किल

आइए देखते हैं तैमूर की बर्थडे की कुछ खास फोटोज
 
 

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@beboteam) on

 
VIDEO: मेरे और सैफ की मिलीजुली छवि होगा बेटा तैमूर : करीना कपूर


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan, Pataudi Palace, Cute Photos, Kareena Kapoor, Karan Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com