विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2024

ऑटो में बैठी सिंगर ने 'सागर दी वोहटी' गाना गाकर कुछ यूं मचाया उधम, ट्रक में बैठे लोगों का यूं आया रिएक्शन

सागर दी वोहटी गाने पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया गया है.

ऑटो में बैठी सिंगर ने 'सागर दी वोहटी' गाना गाकर कुछ यूं मचाया उधम, ट्रक में बैठे लोगों का यूं आया रिएक्शन
ऑटो में सागर दी वोहटी गाने पर मजेदार वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों इमीजेटली है कोई मेरी मजबूरी, मैनूं छेती दे डरेवरी सिखा, सागर दी वोहटी गाना तेजी से वायरल हो रहा है. जहां इंटरनेट यूजर्स इस पर रील्स बना रहे हैं तो वहीं मीम्स में भी गाने का जिक्र होता दिख रहा है. इसी बीच सिंगर सुनंदा शर्मा ने भी सागर दी वोहटी के गाने पर सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस और पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने ऑटो में बैठे हुए सागर दी वोहटी के गाने की लाइने जोर जोर से गाती हुई नजर आ रही है. वहीं आसपास बाइक और ट्रक में बैठे लोग उन्हें देख मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, आखिर तक देखें. कितने लोगों को ऑटो की राइड करना पसंद है.

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन फनी इमोजी से दिया है. एक यूजर ने लिखा, सामाजिक चिंता आपसे डरती है. दूसरे यूजर ने लिखा, लड़कों को छेड़ने का स्टाइल थोड़ा कैजुअल है. तीसरे यूजर ने लिखा, बस इतना ही एक्ट्रोवर्ट बनना है मुझे भी. चौथे यूजर ने लिखा, यह हरैसमेंट है. फिर करिए....

बता दें, सागर दी वोहटी साल 2005 में आया था गाना.  इस गाने को अमृतसर के गांडीविद गांव के रहने वाले सतनाम सागर और उनकी पत्नी शरणजीत शम्मी की बात की जा रही है. गाने को सतनाम सागर ने गाया है. इस गाने को जहां सोशल मीडिया पर प्यार मिल रहा है तो वहीं सेलेब्स इस पर रील बनाते हुए दिख रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagar Di Vohti, Sagar Di Vohti Reels, Sagar Di Vohti Sunanda Sharma Video, Sunanda Sharma Instagram, Sunanda Sharma Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com