विज्ञापन

36 साल पुराना, कुमार सानू- अनुराधा पौडवाल का रोमांटिक गाना, बसों से लेकर मोबाइल प्लेलिस्ट की बना शान, सुनते ही खो बैठेंगे सुध- बुध

90 के दशक का एक रोमांटिक गाना ऐसा है जिसकी धुन आज भी सफर के दौरान कई बार कानों में पड़ जाती है. नए गानों की भीड़ के बीच भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ और लोग आज भी इसे पूरे दिल से सुनते हैं.

36 साल पुराना, कुमार सानू- अनुराधा पौडवाल का रोमांटिक गाना, बसों से लेकर मोबाइल प्लेलिस्ट की बना शान, सुनते ही खो बैठेंगे सुध- बुध
रोडवेज बसों से लेकर मोबाइल प्लेलिस्ट तक छाया है ये रोमांटिक गाना
नई दिल्ली:

हर दौर में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सिर्फ म्यूजिक नहीं, यादों का हिस्सा बन जाते हैं. बस में सफर करते वक्त अचानक उनकी धुन सुनाई दे जाए तो पूरा माहौल बदल जाता है. यही वजह है कि आज भी कई रोडवेज बसों में एक पुराना रोमांटिक गाना बजते ही लोग मुस्कुरा उठते हैं. मोबाइल और ओटीटी के दौर में भी इसका जादू कम नहीं हुआ. पुराने म्यूजिक लवर्स इसे आज भी उतने ही प्यार से सुनते हैं, जबकि नई पीढ़ी भी इसकी धुन पर रुककर सुनने लगती है.

यह भी पढ़ें- क्या ग्रीक गॉड जैसे दिखते हैं ऋतिक रोशन? क्या कहती हैं ग्रीस की महिलाए, देखें मजेदार वीडियो

यही है वो गाना जो आज भी दिलों पर राज करता है

जिस गाने की बात हो रही है, वो फिल्म आशिकी का सुपरहिट ट्रैक 'सांसों की जरूरत है जैसे' है. कुमार सानू की आवाज ने इस गाने को ऐसा एहसास दिया कि रिलीज के बाद ये हर तरफ छा गया. प्यार भरे गानों की बात हो और इस गाने का जिक्र न हो, ऐसा कम ही होता है.

आवाज और धुन ने बना दिया एवरग्रीन

इस गाने का संगीत मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल समीर ने लिखे थे. इन तीनों की मेहनत ने ऐसा कमाल किया कि गाना कैसेट प्लेयर से लेकर रोडवेज बसों तक हर जगह सुनाई देने लगा. राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्माया गया ये गाना आज भी वही पुराना एहसास दिला देता है.

यह भी पढ़ें-'मुझे विदा करो', आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात

फीमेल वर्जन भी खूब पसंद किया गया

इस गाने का फीमेल वर्जन भी रिकॉर्ड किया गया था, जिसे अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी थी. कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल, दोनों की आवाज में ये गाना अलग-अलग एहसास देता है. शायद यही वजह है कि इतने साल बाद भी ये रोमांटिक ट्रैक लोगों की प्लेलिस्ट से बाहर नहीं हुआ.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanso Ji Zarurat Hai Jaise, 90s Evergreen Romantic Song, Aashiqui, Aashiqui Movie, Aashiqui Movie Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com